Aaj Ka Mousam: देशभर में आज 9 मार्च को कैसा रहेगा मौसम, देखें नई वेदर रिपोर्ट

Published On: March 8, 2026
Follow Us
Aaj Ka Mousam 09 March 2026

Aaj Ka Mousam: देशभर में आज 09 मार्च को मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, इसको लेकर IMD ने ताजा रिपोर्ट जारी कर दी है। आइए जानते है नई मौसम रिपोर्ट के अनुसार आज किन-किन जगहों पर बारिश होने वाली है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। आइए देखें आज के मौसम की पूरी रिपोर्ट…

मार्च की शुरुआत के साथ ही देशभर के कई हिस्सों में गर्मी का असर तेज हो गया है। पहाड़ी राज्यों में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी अधिक रह सकता है। अगले तीन दिनों तक यही स्थिति बनी रहेगी। Aaj Ka Mousam

IMD के अनुसार, गर्मी के तेज होते असर के बीच बीच नए पश्चिमी विक्षोभ के के कारण 9 से 11 मार्च के बीच पश्चिमी हिमायली क्षेत्रों में मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर हिमाचल में कहीं-कहीं 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने जम्मू, कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा समेत 7 राज्यों में 9 से 14 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। Aaj Ka Mousam

Haryana Weather Alert: Rain alert for three days starting tomorrow
Haryana Weather Alert: हरियाणा में कल से तीन दिन बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

IMD के अनुसार, विदर्भ, पश्चिम राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में 8 से 12 मार्च तक हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की गई है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी दिल्ली में भी गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। आलम ये है कि अभी से ही लोग एसी का इंतजाम करने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले तीन दिनों हल्के बादल छाए रहेंगे। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने के आसार हैं। Aaj Ka Mousam

उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

Chief Minister Shri Nayab Singh Saini attended the statue installation ceremony of Sant Guru Ravidas Ji held in Jadoula village, Kaithal.
*Haryana Ranks No. 1 in PM GatiShakti Portal Access; Infrastructure Projects Rise from 9 to 34*

उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों की तरह यहां भी 10 मार्च तक दिन का तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। वहीं सामान्य गति से हवाएं चलेंगी। मोटे तौर पर देखें तो उत्तर प्रदेश में आने वाले तीन दिनों में गर्मी का प्रकोप शुरू होने वाला है।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी पटना समेत बिहार के अधिकतर जिलों में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन में लोगों ने बाहर निआजना कम कर दिया है। IMD के अनुसार, 9 से 11 मार्च के बीच कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान राज्य में 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। Aaj Ka Mousam

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

Haryana fixes stamp duty, registration fee at Rs. 500 each for PMAY-U 2.0 homes up to 60 sq m
Haryana fixes stamp duty, registration fee at Rs. 500 each for PMAY-U 2.0 homes up to 60 sq m

8 से 10 मार्च के दौरान पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है। अगले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment