IPL 2026: गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की टीम में आज मुकाबला, जाने कौन किस पर भारी ?

Published On: March 31, 2026
Follow Us
Gujarat Titans and Punjab Kings to face each other today

IPL 2026 में हर दिन एक से बढक़र मुकाबले देखने को मिल रहा है। सोमवार रात्रि को राजस्थान रॉयल्स ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से मात दी। आज इंडियन प्रीमियर लीग के अपने पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की अगुआई करेंगे।

भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को टी-20 टीम का उपकप्तान बनाया गया था, लेकिन बाद में विश्व कप टीम से बाहर कर दिया गया। गिल के स्थान पर संजू सैमसन को चुना गया था जिनका भारत की खिताबी जीत में अहम योगदान रहा।

वैसे देखे तो साल 2023 के बाद से IPL में शुभमन से अधिक रन सिर्फ विराट कोहली ने बनाए हैं, लेकिन अब फोकस निरंतरता की बजाय स्ट्राइक रेट पर है। गिल का टी-20 करियर का स्ट्राइक रेट 138 है, लेकिन पिछले साल उन्होंने 155 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

Haryana Weather Alert: Rain alert for three days starting tomorrow
Haryana Weather Alert: हरियाणा में कल से तीन दिन बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

2022 में IPL खिताब जीतने वाली गुजरात टाइटंस पिछले वर्ष तृतीय स्थान पर रही। एक बार फिर टीम काफी संतुलित लग रही है।

गुजरात की टीम में प्रारंभिक बल्लेबाज गिल और साई सुदर्शन सबसे बड़ी ताकत हैं। सुदर्शन ने पिछले सत्र में सर्वाधिक 759 रन बनाये थे। गुजरात के पास विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र जैसे विकल्प भी हैं जिन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 160 से ऊपर की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।

श्रेयस पर फोकस

Chief Minister Shri Nayab Singh Saini attended the statue installation ceremony of Sant Guru Ravidas Ji held in Jadoula village, Kaithal.
*Haryana Ranks No. 1 in PM GatiShakti Portal Access; Infrastructure Projects Rise from 9 to 34*

IPL में पंजाब किंग्स के लिए एक बार फिर श्रेयस पर बहुत कुछ निर्भर करेगा, श्रेयस तीन टीमों को IPL फाइनल तक ले जा चुके हैं। उनकी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स 2020 में और पंजाब पिछले सत्र में फाइनल तक पहुंची जबकि केकेआर ने 2024 में खिताब जीता था। वैसे देखे तो लगातार बढिय़ा प्रदर्शन के बाद भी श्रेयस को इंडिया टी-20 टीम में स्थान नहीं मिला और भारत के लिए अंतिम टी-20 उन्होंने दिसंबर 2023 में खेला था।

वैसे देखे तो पंजाब की ताकत प्रारंभिक बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य शामिल है। हालांकि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनका बल्ला खामोश रहा था। इसी के साथ ही मध्यक्रम में निहाल वढेरा, शशांक सिंह और सूर्यांश शेडगे हैं जिनका सामना राशिद खान की अगुवाई में बेहतरीन स्पिन आक्रमण से होगा।

IPL में टीमें

Haryana fixes stamp duty, registration fee at Rs. 500 each for PMAY-U 2.0 homes up to 60 sq m
Haryana fixes stamp duty, registration fee at Rs. 500 each for PMAY-U 2.0 homes up to 60 sq m

पंजाब किंग्स की टीम में श्रेयस अय्यर (कप्तान), निहाल वढेरा, विष्णु विनोद, हरनूर पन्नू , पाइला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, प्रियांश आर्य, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, हरप्रीत बरार , मार्को यानसेन, अजमतुल्लाह ओमरजइ, मिच ओवेन, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विशाख विजयकुमार, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे और विशाल निषाद।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, मोहम्मद अरशद खान, साई किशोर, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, टाम बेंटोन, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधू, वाशिंगटन सुंदर,जयंत यादव, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, कागिसो रबादा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुतार, गुरनूर सिंह बरार, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, कुलवंत खेजरोलिया, राशिद खान।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment