CDLU सिरसा टॉप 10 में छाए शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के छात्र

Published On: April 10, 2026
Follow Us
Shah Satnam Ji Boys College students shine in CDLU SIRSA top-10

सिरसा। शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के विद्यार्थियों ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की हालिया मेरिट सूची में टॉप-10 में शानदार जगह बनाई है। इस उपलब्धि से कॉलेज में खुशी और गर्व का माहौल है। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के आशीर्वाद से विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।

एमएजेएमसी प्रथम सेमेस्टर में दिव्यांश ने चौथा स्थान प्राप्त किया। वहीं तृतीय सेमेस्टर में आकाश सोनी ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा संजीव कुमार ने तीसरा, अंकुश ने चौथा, अंकुश ने पांचवां, पंकज ने सातवां और सुमित कुमार ने नौवां स्थान लेकर टॉप-10 में जगह बनाकर कॉलेज का नाम रोशन किया।

Opposition should look at its own record before lecturing us on law and order – Chief Minister
हरियाणा विधानसभा में दिवंगत पूर्व विधायकों, शहीद जवानों और हादसों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

डीपीएड में लक्ष्य ने किया टॉप

डिप्लोमा इन फिजिकल एजुकेशन तृतीय सेमेस्टर की मेरिट सूची में लक्ष्य गोदारा ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रिंस ने तीसरा, संजय बंजारा ने छठा, प्रदीप पुरी ने सातवां, अंकित ने 8वां और दलवीर ने दसवें स्थान लेकर टॉप-10 में शामिल रहे। कॉलेज प्रशासन और स्टाफ ने विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जताई। एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. शशि आनंद, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सुमित सिंगला, डॉ. बाबूलाल और अमित कुमार ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम बताया।

Congress Comes to House with Pre-Decided Agenda, Relies on False Claims and Allegations – Chief Minister
कांग्रेस का एजेंडा पहले से तय, झूठ बोलना और आरोप लगाना ही इनका काम — मुख्यमंत्री

शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिलावर सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों ने अनुशासन और मेहनत से यह सफलता हासिल की है। यह उपलब्धि पूरे कॉलेज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि संस्थान का लक्ष्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना है।

 

खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, पीएम के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment