आज का मौसम 12 अप्रैल : देश के कई राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी, IMD का अलर्ट

Published On: April 12, 2026
Follow Us
आज का मौसम 12 अप्रैल : देश के कई राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी, IMD का अलर्ट

आज का मौसम 12 अप्रैल 2026: देशभर में मौसम का मिजाज काफी बदल रहा है। पिछले कई दिनों से देशभर में लगातार बारिश से मौसम ठंड हो गया है और इसके साथ तापमान में भी गिरावट आई है। आज यानी 12 अप्रैल रविवार को हरियाणा-राजस्थान समेत देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव रहने वाला है।

आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज कहां-कहां बारिश होने वाली है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है।

देखें आज 12 अप्रैल रविवार के मौसम की पूरी रिपोर्ट…

देश में बारिश का प्रहार अभी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 12 अप्रैल के लिए एक बार फिर से उत्तराखंड, हिमाचल सहित 13 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। इस बारिश के दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। किसानों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। वहीं, पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। Aaj Ka Mousam

वहीं, पहाड़ी राज्यों में अगर घूमने की प्लानिंग है तो एक बार मौसम अपडेट जरूर पढ़ लीजिए नहीं तो मुश्किल में फंस सकते हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में 14 से 17 अप्रैल के दौरान, ओडिशा में 13 से 14 अप्रैल के दौरान और पूर्वी मध्य प्रदेश में 16 और 17 अप्रैल के दौरान भीषण लू चलने की प्रबल संभावना है।

देश के 13 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 12 अप्रैल को हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 KM प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की संभावना है। किसानों को खुले में जाने से बचने की सलाह दी गई है। Aaj Ka Mousam

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 12 अप्रैल को दिल्ली में सुबह के समय हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तेज हवा भी चलेंगी। हालांकि, तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

Opposition should look at its own record before lecturing us on law and order – Chief Minister
हरियाणा विधानसभा में दिवंगत पूर्व विधायकों, शहीद जवानों और हादसों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

IMD के मुताबिक आज यानी 12 अप्रैल को दिन में तेज हवा चलेगी लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, कई जिलों में लू वाली हवा चलेगी। आज यूपी के जिन जिलों में भीषण गर्मी पड़ने वाली है उनमें मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, बरेली, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और देवरिया शामिल हैं। Aaj Ka Mousam

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में 12 अप्रैल को बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। जिन जिलों में तापमान बढ़ने वाला है उनमें पटना, गया, जहानाबाद, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, बक्सर, सिवान, सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, कटिहार और खगड़िया शामिल हैं। इस दौरान लू भरी हवा चलेगी।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

IMD के मुताबिक उत्तराखंड में 12 -13 अप्रैल को ऊंचाई वाले इलाके में हल्की बारिश की चेतावनी है। उत्तराखंड के जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली,रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ है। Aaj Ka Mousam

हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम

किन्नौर, शिमला, सोलन, चंबा, ऊना, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है।

हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम

Congress Comes to House with Pre-Decided Agenda, Relies on False Claims and Allegations – Chief Minister
कांग्रेस का एजेंडा पहले से तय, झूठ बोलना और आरोप लगाना ही इनका काम — मुख्यमंत्री

हरियाणा में 12 अप्रैल को बारिश से राहत रहेगी। हालांकि, हरियाणा में अब तापमान में 4 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हरियाणा के जिन जिलों में भीषण गर्मी पड़ेगी उनमें पानीपत, जिंद, कैथल, भिवानी, सिरसा, गुरुग्राम, झज्जर और रोहतक शामिल हैं। Aaj Ka Mousam

पंजाब में आज कैसा रहेगा मौसम

पंजाब में आज यानी 12 अप्रैल को बारिश की थोड़ी भी संभावना नहीं है। लेकिन अब गर्मी का कहर देखने को मिलेगा। पंजाब के जिन जिलों में गर्मी बढ़ने वाली है उनमें अमृतसर, बठिंडा, पठानकोट, गुरदासपुर, फरीदकोट, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर शामिल हैं।

जम्मू-कश्मीर में आज कैसा रहेगा मौसम

जम्मू-कश्मीर में 12 अप्रैल से मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर के जिन जिलों में बारिश की चेतावनी है उनमें शोपियां, बांदीपोरा, रामबन, अनंतनाग, बारामूला, पुलवामा, राजौरी, सांबा, गांदरबल, कठुआ, डोडा, उधमपुर शामिल हैं। Aaj Ka Mousam

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में आज यानी 12 अप्रैल को बारिश का किसी तरह का अलर्ट नहीं है। लेकिन राजस्थान में गर्मी का कहर देखने को मिलेगा। जिन जिलों में तापमान बढ़ने वाला है उनमें, जयपुर, हनुमानगढ़, जोधपुर, प्रतापगढ़, अजमेर, फलौदी, सीकर, भरतपुर, उदयपुर, जैसलमेर, चुरू और बूंदी शामिल हैं।

मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश में भी 12 अप्रैल को बारिश का अलर्ट नहीं है। लेकिन अब मध्य प्रदेश के कई जिलों में प्रचंड गर्मी का कहर दिखने वाला है। मध्य प्रदेश के जिन जिलों में तापमान बढ़ेगा उनमें ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, कटनी, सागर, जबलपुर, गुना, नीमच, रतलाम, झबुआ, उज्जैन और रीवा शामिल हैं। Aaj Ka Mousam

खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, पीएम के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन

असम में आज कैसा रहेगा मौसम

असम में भी 12 अप्रैल को बारिश की कोई संभावना नहीं है। असम के जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है उनमें लखीमपुर, कछार, तिनसुकिया, जोरहाट. गुवाहाटी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, उत्तरी लखीमपुर शामिल हैं। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। Aaj Ka Mousam

पश्चिम बंगाल में आज कैसा रहेगा मौसम

पश्चिम बंगाल में 12 अप्रैल को मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें दार्जिलिंग, हुगली, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग शामिल हैं। इस दौरान आकाशीय बिजली और वज्रपात की भी चेतावनी है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment