सिरसा में किसान नेताओं ने दिया फायर कर्मचारियों के धरने को समर्थन

Published On: April 12, 2026
Follow Us
सिरसा में किसान नेताओं ने दिया फायर कर्मचारियों के धरने को समर्थन

सिरसा। दुर्घटना का शिकार हुए कर्मचारियों को शहीद का दर्जा, करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग को लेकर अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों का संघर्ष लगातार जारी है। रविवार को किसान नेताओं व कई अन्य संगठनों ने धरने को समर्थन दिया, जिसमें लखविंद्र सिंह औलख भारतीय किसान एकता हरियाणा, अंग्रेज सिंह खारा प्रदेश महा सचिव हरियाणा, सुखदेव सिंह डीएचबीवीएन यूनियन शामिल है।

अध्यक्षता जिला प्रधान राजेश खिचड़ ने की। इस मौके पर लखविंद्र सिंह औलख ने कहा कि कर्मचारियों की लंबे समय से मांग को सरकार नजरअंदाज कर रही है। कर्मचारी वेतन सुधार, स्थायी नियुक्ति, बेहतर सुविधाएं और फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए साथियों को शहीद का दर्जा देने समेत अन्य मांग कर रहे हैं। किसान नेताओं ने कहा कि 16 फरवरी को फरीदाबाद के मुजेसर इलाके में हुए भयानक अग्निकांड और विस्फोट में दो दमकल कर्मी शहीद हो गए थे।

Haryana Weather Alert: Rain alert for three days starting tomorrow
Haryana Weather Alert: हरियाणा में कल से तीन दिन बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

इसके बावजूद शहीद कर्मियों के परिवारों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया। पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए, इसके खिलाफ कर्मचारियों में गहरा रोष है। जिला प्रधान राजेश खिचड़ ने कहा कि कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर जनता की सेवा करते हैं, लेकिन सरकार उनसे सौतेला व्यवहार कर रही है। अब धैर्य की सीमा समाप्त हो चुकी है, न्याय नहीं तो काम नहीं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांग को पूरा नहीं किया जाता, वे यहां से टस से मस नहीं होंगे।

इस मौके पर एसएस बेदी, मदन कंबोज, ब्लॉक प्रधान बलवंत सिंह सिरसा, बलराम, बलविंदर सिंह, बलविंदर लाल, बूटर बादशाह, प्रहलाद ढाका, केडी बणीवाला सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

Chief Minister Shri Nayab Singh Saini attended the statue installation ceremony of Sant Guru Ravidas Ji held in Jadoula village, Kaithal.
*Haryana Ranks No. 1 in PM GatiShakti Portal Access; Infrastructure Projects Rise from 9 to 34*

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment