नीट (यूजी), एचसीएस एवं संबद्ध सेवाओं परीक्षा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

Published On: April 24, 2026
Follow Us


हिसार, 24 अप्रैल।
अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 3 मई, 2026 को जिले में होने वाली नीट (यूजी) परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार का व्यवधान और बाधा उत्पन्न न हो। बैठक में जानकारी दी गई कि एनटीए द्वारा आयोजित यह नीट (यूजी) परीक्षा 3 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा, जिसके बाद प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।


इससे पूर्व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी वीसी के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात की सुचारू व्यवस्था, परीक्षार्थियों के साथ आए उनके अभिभावकों की सहुलियत, पार्किंग की समुचित व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक प्रबंधों की जानकारी ली। किसी भी परीक्षार्थी को समय पर केंद्र तक पहुंचने में बाधा न आए इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं और ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। परीक्षा केंद्रों के आसपास स्वास्थ्य सुविधाओं से युक्त एंबुलेंस तैनात की जाएं तथा पार्किंग स्थलों का पूर्व निर्धारण किया जाए। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए भी मजबूत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
वीसी के उपरांत अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर पीने के पानी, बिजली, शौचालय सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। जैमर को समय रहते इंस्टॉल किया जाए और सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे समय रहते लगा लिए जाए। जरूरत पडऩे पर परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचाने के लिए डायल 112 सेवा का भी उपयोग किया जा सकता है। इसके साथ ही, 26 अप्रैल को हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित एचसीएस एवं संबद्ध सेवाओं की परीक्षा के लिए भी पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए।

Haryana Weather Alert: Rain alert for three days starting tomorrow
Haryana Weather Alert: हरियाणा में कल से तीन दिन बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान


अतिरिक्त उपायुक्त नें निर्देश देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर विशेष नजर रखी जाए तथा जिला स्तर पर भी कड़ी निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होने परीक्षार्थियों को भी सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक अफवाहो से बचने की अपील की।


बैठक में एसडीएम ज्योति मित्तल, डीडीपीओ नरेंद्र कुमार, डीआईओ दीपक भारद्वाज सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Chief Minister Shri Nayab Singh Saini attended the statue installation ceremony of Sant Guru Ravidas Ji held in Jadoula village, Kaithal.
*Haryana Ranks No. 1 in PM GatiShakti Portal Access; Infrastructure Projects Rise from 9 to 34*

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment