समयबद्ध उठान के साथ गेहूं उपज का समुचित भंडारण करें खरीद एजेंसी : डीसी

Published On: April 25, 2026
Follow Us

झज्जर, 25 अप्रैल।

जिले की अनाज मंडियों में जारी गेहूं खरीद प्रक्रिया को लेकर उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने स्पष्ट किया कि किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि फसल की खरीद के साथ-साथ उसका समय पर उठान और वैज्ञानिक भंडारण सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी स्तर पर अव्यवस्था उत्पन्न न हो और किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

डीसी ने संबंधित अधिकारियों और खरीद एजेंसियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करें तथा मंडियों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि खरीद प्रक्रिया को सरल, सहज और किसान हितैषी बनाया जाए, जिससे किसानों का भरोसा मजबूत हो।

Haryana Weather Alert: Rain alert for three days starting tomorrow
Haryana Weather Alert: हरियाणा में कल से तीन दिन बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

उन्होंने बताया कि इस बार सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल तथा सरसों का 6200 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। उन्होंने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड तथा हरियाणा राज्य भंडारण निगम सहित सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए कि वे खरीद के साथ-साथ उठान की प्रक्रिया भी निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित करें।

डीसी ने कहा कि पीक सीजन के दौरान भंडारण और लिफ्टिंग व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने मंडियों में किसानों के लिए स्वच्छ पेयजल, शौचालय, बिजली, छाया और साफ-सफाई जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए।

जिला की मंडियों और खरीद केंद्रों में अब तक दो लाख 31 हजार 638 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज, जबकि एक लाख 64 हजार 821 मीट्रिक टन से अधिक की खरीद व एक लाख 70 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका है।

Chief Minister Shri Nayab Singh Saini attended the statue installation ceremony of Sant Guru Ravidas Ji held in Jadoula village, Kaithal.
*Haryana Ranks No. 1 in PM GatiShakti Portal Access; Infrastructure Projects Rise from 9 to 34*

उन्होंने बताया कि झज्जर अनाज मंडी में 64 हजार 87 मीट्रिक टन, बादली में 16 हजार 729 मीट्रिक टन, ढाकला में 14 हजार 323 मीट्रिक टन, बेरी में 50 हजार 102 मीट्रिक टन, मातनहेल में 35 हजार 869 मीट्रिक टन, माजरा डी खरीद केंद्र पर 21 हजार 177 मीट्रिक टन, छारा में 14 हजार 900 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ में 1 हजार 781 मीट्रिक टन तथा आसौदा में 12 हजार 670 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है।

इसी प्रकार खरीद के आंकड़ों के अनुसार झज्जर मंडी में 42 हजार 116 मीट्रिक टन, बादली में 11 हजार 663 मीट्रिक टन, ढाकला में 11 हजार 763 मीट्रिक टन, बेरी में 27 हजार 633 मीट्रिक टन, मातनहेल में 30 हजार 46 मीट्रिक टन, माजरा डी में 18 हजार 593 मीट्रिक टन, छारा में नौ हजार 79 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ में 1 हजार 740 मीट्रिक टन तथा आसौदा में 11 हजार 988 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि झज्जर मंडी में 32 हजार 236 मीट्रिक टन, बादली में पांच हजार 747 मीट्रिक टन, ढाकला में चार हजार 263 मीट्रिक टन, बेरी में 14 हजार 280 मीट्रिक टन, मातनहेल में 22 हजार 686 मीट्रिक टन, माजरा डी में दस हजार 259 मीट्रिक टन, छारा में तीन हजार 990 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ में 1 हजार 240 मीट्रिक टन तथा आसौदा में पांच हजार 369 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया जा चुका है।

Haryana fixes stamp duty, registration fee at Rs. 500 each for PMAY-U 2.0 homes up to 60 sq m
Haryana fixes stamp duty, registration fee at Rs. 500 each for PMAY-U 2.0 homes up to 60 sq m

डीसी ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर ही मंडियों में लाएं, ताकि नमी के कारण खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की रुकावट न आए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment