प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

Published On: April 27, 2026
Follow Us

गुरुग्राम, 26 अप्रैल।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को गुरुग्राम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राव नरबीर सिंह भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान जन आक्रोश महिला सम्मेलन में भी शिरकत की।

Haryana Weather Alert: Rain alert for three days starting tomorrow
Haryana Weather Alert: हरियाणा में कल से तीन दिन बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संवाद स्थापित करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री हर महीने सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक महत्व के मुद्दों पर चर्चा करते है। सरकार की नीतियों और पहलों को नागरिकों तक पहुंचाना और उनकी प्रतिक्रिया जानना भी इसका एक महत्वपूर्ण पहलू है।

उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ प्रधानमंत्री और आम जनता के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम है। इस कार्यक्रम के जरिए देशभर में हो रहे सकारात्मक प्रयासों, सामाजिक नवाचारों और जनभागीदारी की प्रेरक कहानियों को सामने लाया जाता है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं और समाज में मेल-जोल की भावना को बढ़ावा देती है।

Chief Minister Shri Nayab Singh Saini attended the statue installation ceremony of Sant Guru Ravidas Ji held in Jadoula village, Kaithal.
*Haryana Ranks No. 1 in PM GatiShakti Portal Access; Infrastructure Projects Rise from 9 to 34*

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम विशेष रूप से युवाओं को नवाचार, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है। ‘मन की बात’ कार्यक्रम न केवल विचारों को दिशा देता है, बल्कि देशवासियों को विकास, सेवा और जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश भी देता है।

Haryana fixes stamp duty, registration fee at Rs. 500 each for PMAY-U 2.0 homes up to 60 sq m
Haryana fixes stamp duty, registration fee at Rs. 500 each for PMAY-U 2.0 homes up to 60 sq m

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment