अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने समाधान शिविर में सुनी जनसमस्याएं, लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के दिए निर्देश

Published On: April 27, 2026
Follow Us

हिसार, 27 अप्रैल।
  लघु सचिवालय स्थित जिला सभागार में सोमवार को अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में आमजन की समस्याएं सुनी गईं और उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


समाधान शिविर में फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी सुजान सिंह द्वारा उप-स्वास्थ्य केंद्र में जरूरी दवाइयां उपलब्ध न होने की शिकायत पर अतिरिक्त उपायुक्त के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को केंद्र पर दवाईयां उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। गांव आदमपुर निवासी राजपाल सिंह द्वारा आदमपुर के मुख्य सड़क मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग पर अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को सड़क मार्ग को जल्द से जल्द दुरुस्त करवाने की हिदायत दी। गांव किरोड़ी निवासी शैलेंद्र कुमार द्वारा उज्ज्वला योजना के तहत मिले गैस सिलेंडर को गैस एजेंसी द्वारा भरने से मना करने की शिकायत पर अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी को मामले की जांच कर प्रार्थी के समक्ष आ रही समस्या का निवारण करने को कहा।

Haryana Weather Alert: Rain alert for three days starting tomorrow
Haryana Weather Alert: हरियाणा में कल से तीन दिन बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान


इसी प्रकार जहाजपुल एरिया के प्रार्थी द्वारा असामाजिक तत्वों द्वारा गुंडागर्दी एवं अभद्र व्यवहार की शिकायत पर अतिरिक्त उपायुक्त ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। डोगरान मोहल्ला निवासी एक प्रार्थी ने उनके रिहायशी क्षेत्र में ज्यादातर निवासियों द्वारा सड़क मार्ग को अवरुद्ध करने के लिए रैंप व रेलिंग से किए गए कब्जे की शिकायत पर अतिरिक्त उपायुक्त ने नगर निगम अधिकारियों को मामले की जांच कर कार्यवाही करने की हिदायत दी।


इस अवसर पर नगराधीश सुभाष चंद्र, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र कुमार, नगर निगम एएमसी प्रदीप कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chief Minister Shri Nayab Singh Saini attended the statue installation ceremony of Sant Guru Ravidas Ji held in Jadoula village, Kaithal.
*Haryana Ranks No. 1 in PM GatiShakti Portal Access; Infrastructure Projects Rise from 9 to 34*

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment