3 मई को होगी नीट यूजी परीक्षा, फरीदाबाद के 18 केंद्रों पर 6436 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Published On: April 29, 2026
Follow Us

फरीदाबाद, 28 अप्रैल
आगामी नीट (NEET) प्रवेश परीक्षा को पारदर्शी, सुरक्षित और निर्बाध तरीके से संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने आज सिटी को-ऑर्डिनेटर्स और सेंटर सुपरिटेंडेंट्स के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने, लॉजिस्टिक्स प्रबंधन और परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए निर्देश दिए। एडीसी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की गाइडलाइंस का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट यूजी परीक्षा 3 मई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। देशभर में लगभग 22 लाख विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि हरियाणा में 65,300 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। फरीदाबाद जिले में इस परीक्षा के लिए 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 6436 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

Opposition should look at its own record before lecturing us on law and order – Chief Minister
हरियाणा विधानसभा में दिवंगत पूर्व विधायकों, शहीद जवानों और हादसों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट यूजी परीक्षा 3 मई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। देशभर में लगभग 22 लाख विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि हरियाणा में 65,300 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। फरीदाबाद जिले में इस परीक्षा के लिए 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 6436 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

एडीसी अंजलि श्रोत्रिया कि सभी केंद्रों पर कंट्रोल रूम स्थापित कर सीसीटीवी निगरानी में ही प्रश्न पत्र खोलने एवं पैक करने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने परीक्षा केंद्रों की आधारभूत सुविधाओं जैसे बैठने की व्यवस्था, प्रकाश, पेयजल, सीसीटीवी, बायोमेट्रिक सिस्टम आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

Congress Comes to House with Pre-Decided Agenda, Relies on False Claims and Allegations – Chief Minister
कांग्रेस का एजेंडा पहले से तय, झूठ बोलना और आरोप लगाना ही इनका काम — मुख्यमंत्री

एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि नीट यूजी जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, शांति और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समय पर व्यवस्थाएं पूरी करें।

बैठक सीटीएम अंकित कुमार सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, पीएम के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment