रोहतकः बीजेपी सांसद कंगना राणावत ने समाजसेवी पुष्पा राणा को किया सम्मानित

Published On: April 29, 2026
Follow Us

रोहतक, 28 अप्रैल। शहर की समाजसेवी पुष्पा राणा को समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय रत्न सम्मान प्रदान किया गया है। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एक समारोह में बीजेपी सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना राणावत ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया और समाज के प्रति किए गए कार्यों के लिए पुष्पा राणा की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस समाजसेवी ने अन्य महिलाओं के लिए एक मिसाल कायम की है।

Weather Update: देशभर में मौसम का बड़ा अलर्ट, 20 से अधिक राज्यों में आंधी, तूफान और भारी बारिश की चेतावनी


पुष्पा राणा पिछले काफी लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़ी हुई हैं। जिनमंे स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और पशु कल्याण शामिल हैं। कोविड के बाद तो उन्होंने स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए और लोगों को लाइफस्टाइल में बदलाव के लिए प्रेरित किया। उन्होंने साइकिलिंग पर जोर दिया। खुद भी साइकिलिंग कर लोगों को प्रेरित किया। पुष्पा राणा ने विभिन्न सरकारी व निजी कॉलेजों में 100 से अधिक नशा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को जागरूक किया है। वे अब तक 10 हजार से ज्यादा पौधे लगा चुकी हैं। यही नहीं पुष्पा राणा पिछले 3 साल से गायों की सेवा में जुटी हुई हैं और रोजाना सुबह से रात तक गायों की सेवा का काम संभालती हैं।

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में आई तेजी, जानें 12 जून के ताजा दाम

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में आई गिरावट, चेक करें ताजा दाम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment