नागरिकों को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत-उपायुक्त सचिन गुप्ता

Published On: April 30, 2026
Follow Us

रोहतक, 29 अप्रैल : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन नागरिकों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सप्लाई करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा रोहतक सर्कल के 172 गांवों में से 142 गांवों में बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ कर 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही है। दस गांवों में कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा 16 घंटे बिजली आपूर्ति जारी है। इसी तरह शेष 20 गांवों में बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ करने के प्रयास जारी है।


सचिन गुप्ता स्थानीय कैम्प कार्यालय में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा जिला में बिजली आपूर्ति व अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की मासिक समीक्षा बैठक में समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अधिकारी शेष गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति शुरू करने के लिए कार्य योजना तैयार कर इसे अमलीजामा पहनाए। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा रोहतक सर्कल के सात गांवों भैणी चन्द्रपाल, सैमाण, भैणी सूरजन, खरकड़ा, मुंगाण व आसन तथा छारा में कार्य जारी है।

Haryana Weather Alert: Rain alert for three days starting tomorrow
Haryana Weather Alert: हरियाणा में कल से तीन दिन बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान


उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि रोहतक सर्कल के आठ गांवों रिटौली, कबूलपुर, धामड़, खिड़वाली, मकड़ौली कला व खुर्द, गढ़ी व रोहद में जगमग योजना के तहत इन गांवों को जगमग करने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए है, जबकि पांच गांवों टिटौली, निन्दाना, किलोई खास व दोपाना तथा सांघी में जगमग योजना के तहत कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा शेष गांवों को जगमग योजना के तहत जगमग घोषित करने के लिए कार्य योजना तैयार कर कार्य किया जाए।


सचिन गुप्ता ने जिला के नागरिकों का आह्वान किया कि वे सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का पूरा लाभ उठाए। इस योजना के तहत घरों पर सोलर रूफ टॉप सिस्टम लगवाने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा 78 हजार रुपए का अनुदान दिया जा रहा है। इसके तहत पहले 2 किलोवाट तक 30 हजार रुपए प्रति किलोवाट के हिसाब से 60 हजार रुपए तक अनुदान प्रदान किया जा रहा है तथा अगले एक किलोवाट यानि 2 से 3 किलोवाट तक सोलर रूफटॉप सिस्टम लगवाने पर 18 हजार रुपए का अनुदान दिया जा रहा है। इस तरह इस योजना के तहत अधिकतम 78 हजार रुपए का अनुदान प्रदान किया जाता है। केन्द्र सरकार के अनुदान के अतिरिक्त प्रदेश सरकार द्वारा एक लाख गरीब परिवारों को सोलर रूफ टॉप सिस्टम लगवाने के लिए अधिकतम 50 हजार रुपए तक का अनुदान दिया जाएगा। यह अनुदान पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रदान किया जाएगा।

Chief Minister Shri Nayab Singh Saini attended the statue installation ceremony of Sant Guru Ravidas Ji held in Jadoula village, Kaithal.
*Haryana Ranks No. 1 in PM GatiShakti Portal Access; Infrastructure Projects Rise from 9 to 34*


उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि एक लाख 80 हजार रुपए तक वार्षिक आय के लाभार्थी व वार्षिक अधिकतम 2400 यूनिट की खपत वाले लाभार्थियों को 2 किलोवाट तक 60 हजार रुपए तक का अनुदान केन्द्र सरकार द्वारा तथा 2 किलोवाट तक 50 हजार रुपए का अनुदान राज्य सरकार द्वारा दिया जाएगा। इसमें औसत मासिक 300 यूनिट तक मुफ्त उत्पादन होगा। इसी तरह एक लाख 80 हजार से 3 लाख रुपए तक वार्षिक आय के लाभार्थी व वार्षिक अधिकतम 2400 यूनिट तक की खपत करने वाले लाभार्थियों को 2 किलोवाट तक केन्द्र सरकार 60 हजार रूपए तक अनुदान तथा 2 किलोवाट तक राज्य सरकार द्वारा 20 हजार रुपए का अतिरिक्त अनुदान दिया जाएगा तथा औसत मासिक 300 यूनिट तक मुफ्त उत्पादन होगा।  


इस अवसर पर उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता बिजेंद्र नरवाल, कार्यकारी अभियंता अनिल नागर, रामेंद्र मलिक व सीमा नारा मौजूद रहे।

Haryana fixes stamp duty, registration fee at Rs. 500 each for PMAY-U 2.0 homes up to 60 sq m
Haryana fixes stamp duty, registration fee at Rs. 500 each for PMAY-U 2.0 homes up to 60 sq m

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment