9 मई को रोहतक न्यायिक परिसर में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत- जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया

Published On: April 30, 2026
Follow Us

रोहतक, 29 अप्रैल : जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय तेवतिया ने बताया कि 9 मई 2026 को स्थानीय न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। आमजन अपने लंबित मुकदमों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस लोक अदालत में रखकर जल्द व सुलभ न्याय प्राप्त करें।

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में जोरदार तेजी, देखें आज के ताजा दाम


जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 6 बेंच बनाई गई है, जिसमें मुख्य रूप से संगीता राय सचदेवा प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट, कपिल राठी अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जेएमआईसी ममता, हिमांशु व शंकर धून की बेंच बनाई गई है। इसके अलावा 1 बेंच महम न्यायालय में बनाई गई है। यह सभी बेंच राष्ट्रीय लोक अदालत में रखे जाने वाले मुकदमों की सुनवाई करेंगी। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में चालान, बैंक, बिजली, एक्सीडेंट,  सिविल,  क्रिमिनल आदि विभिन्न प्रकार के मुकदमे रखे जाएंगे।

Weather Update: देशभर में मौसम का बड़ा अलर्ट, 20 से अधिक राज्यों में आंधी, तूफान और भारी बारिश की चेतावनी


जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण  द्वारा मध्यस्थता के लिए अभियान चलाया गया है, जिसमें नागरिक अपने मुकदमों को रखकर आपसी सहमति से कोर्ट में आने से पहले व कोर्ट में आने के बाद भी मध्यस्थता के माध्यम से सुलझा सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में तैनात मेडिएटर इस कार्य में नागरिकों की सहायता करते हैं।  

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में आई तेजी, जानें 12 जून के ताजा दाम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment