सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने ली जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की मासिक बैठक

Published On: April 30, 2026
Follow Us

चंडीगढ़, 29 अप्रैल- हरियाणा के सहकारिता, जेल, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने आज नारनौल स्थित सभागार में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की मासिक बैठक में सुनवाई के दौरान टैनर्स स्मॉल एंटरप्राइजेज कोऑपरेटिव सोसाइटी महेंद्रगढ़ के मामले में निर्देश दिए कि सहकारी समिति के दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

डॉ. शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार पारदर्शिता से काम करने को प्रतिबद्ध है। इस तरह की लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में कुल 12 मामले रखे गए। इनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया गया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

डी. एस. ढेसी की अध्यक्षता में 9वीं जिला समन्वय बैठक आयोजित

बैठक के दौरान जन स्वास्थ्य विभाग से जुड़े मामले में मुकेश स्वामी व महेंद्र सिंह की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए डॉ. शर्मा ने विभाग को तुरंत अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए ताकि वे भविष्य में रोजगार प्राप्त कर सकें।

गांव कोका की कविता की सुरक्षा और भूमि विवाद से जुड़ी शिकायत पर पुलिस विभाग को प्रभावी कार्यवाही करने को कहा गया ताकि महिला सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

ग्राम मण्ढाणा निवासी सीताराम की परिवार पहचान पत्र में अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि इस बारे में उचित सुधार कर दिया गया है। इस पर सहकारिता मंत्री ने निर्देश दिए की प्रत्येक गांव में कैंप लगाकर परिवार पहचान पत्र से संबंधित शिकायतों को दूर किया जाए।

गांव मोहनपुर में खनन से अवैध स्टॉक से होने की शिकायत पर खनन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध स्टॉक को तुरंत प्रभाव से प्रशासन अपने कब्जे में ले।

फरीदाबाद में पटवारी 25,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

एनएच-11 पर बलाहां कलां बस स्टैंड पर जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए एनएचएआई के अधिकारियों को कार्य में गति लाने को कहा गया। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्य को एक माह में पूरा कर लिया जाएगा।

नारनौल शहर में बहरोड़ रोड अंडरपास (आरयूबी-42) में जल निकासी व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए रेलवे और नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि यहां पर काम शुरू हो चुका है जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

सहकारिता मंत्री के आगमन पर उपायुक्त अनुपमा अंजली तथा पुलिस अधीक्षक दीपक ने उनका बुके भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर बीजेपी के जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव, अटेली के पूर्व विधायक सीताराम यादव, नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी तथा राजू शर्मा के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

हरियाणा वैश्विक निर्यात हब के रूप में उभर रहा, 5 जुलाई को तंजानिया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में भाग लेने के लिए हरियाणा सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल : राव नरबीर सिंह

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

डी. एस. ढेसी की अध्यक्षता में 9वीं जिला समन्वय बैठक आयोजित

April 30, 2026

फरीदाबाद में पटवारी 25,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

April 30, 2026

हरियाणा वैश्विक निर्यात हब के रूप में उभर रहा, 5 जुलाई को तंजानिया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में भाग लेने के लिए हरियाणा सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल : राव नरबीर सिंह

April 30, 2026

नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव 2026: नामांकन प्रक्रिया पूर्ण, अंतिम प्रत्याशियों की सूची जारी

April 30, 2026

पंजाब में भाजपा सरकार बनने पर आमजन को देंगे हरियाणा जैसा सुशासन: नायब सिंह सैनी

April 30, 2026

आईएमटी स्थापना की प्रक्रिया शुरू होने पर किसानों ने मुख्यमंत्री का मिठाई खिलाकर जताया आभार

April 30, 2026

Leave a Comment