आमजन के साथ संवेदनशीलता और सम्मानपूर्वक व्यवहार करें अधिकारी : स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ सतीश खोला

Published On: May 1, 2026
Follow Us

हिसार, 30 अप्रैल।
  परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ सतीश खोला ने मुख्यमंत्री नायब सैनी के निर्देशानुसार वीरवार को हिसार में आयोजित समाधान शिविर पहुंचे। उन्होंने अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद के साथ परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं को गंभीरता से सुना। अधिकांश मामलों में मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया गया, जबकि शेष जटिल मामलों को अतिरिक्त उपायुक्त के संज्ञान में लाकर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। डॉ. सतीश खोला ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे आमजन के साथ संवेदनशीलता और सम्मानपूर्वक व्यवहार करें तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक नागरिक को बिना किसी परेशानी के सरकारी सेवाओं का लाभ मिले, और समाधान शिविर इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।


उन्होंने अधिकारियों को यह भी अवगत कराया कि समाधान शिविरों से संबंधित सभी रिपोर्टों की स्वयं मुख्यमंत्री द्वारा नियमित मॉनिटरिंग की जाती है और समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं। इसलिए प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी है कि वे अपने कार्य को पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही के साथ निभाएं।

Haryana Weather Alert: Rain alert for three days starting tomorrow
Haryana Weather Alert: हरियाणा में कल से तीन दिन बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान


      अतिरिक्त उपायुक्त श्री उत्सव आनंद ने भी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें और प्राथमिकता के आधार पर लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करें। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर आमजन की समस्याओं को प्रशासन तक सीधे पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं, जिनका उद्देश्य त्वरित और संतोषजनक समाधान प्रदान करना है।


समाधान शिविर में श्याम विहार कॉलोनी में गली निर्माण अनियमितता बरतने, भामाशाह नगर, जय श्याम विहार तथा श्याम पार्क विकास में गली में नाजायज कब्जा हटवाने की शिकायतों पर अतिरिक्त उपायुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों को मामले की जांच कर आगामी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत पाली द्वारा खेल केे सामान उपलब्ध करवाने की मांग पर अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला खेल अधिकारी को आगामी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। डाबड़ा चौक पर बरसाती व सीवरेज नाला ब्लॉक होने से दुकानों के सामने बरसाती पानी भरने, गांव धांसू में बन रहे नाले के निर्माण में अनियमितता बरतने सन सिटी मॉल के सामने अतिक्रमण को हटाने की शिकायतों पर अतिरिक्त उपायुक्त ने पीडब्ल्यूडी व जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मामले की जांच कर आगामी कार्यवाही करने को कहा।  इसके अतिरिक्त अवैध रूप से चल रहे पीजी को बंद करवाने, सेक्टर 9-11 में पेयजल आपूर्ति न होने तथा फार्मर आईडी बनवाने और अन्य शिकायतों के मामलों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए गए।

Chief Minister Shri Nayab Singh Saini attended the statue installation ceremony of Sant Guru Ravidas Ji held in Jadoula village, Kaithal.
*Haryana Ranks No. 1 in PM GatiShakti Portal Access; Infrastructure Projects Rise from 9 to 34*


इस अवसर पर सीटीएम सुभाष चंद्र, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Haryana fixes stamp duty, registration fee at Rs. 500 each for PMAY-U 2.0 homes up to 60 sq m
Haryana fixes stamp duty, registration fee at Rs. 500 each for PMAY-U 2.0 homes up to 60 sq m

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment