1 से 30 मई तक होगा मकान सूचीकरण और जनगणना का कार्य :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

Published On: May 1, 2026
Follow Us

रोहतक, 30 अप्रैल : गृह मंत्रालय के तहत जनगणना निदेशालय हरियाणा के निदेशक डॉ. ललित जैन ने वीडियो कॉन्फें्रस के माध्यम से जनगणना की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि पूरे राज्य में 1 मई से वास्तविक मकान सूचीकरण और जनगणना कार्य शुरू होंगे। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आने वाले सभी एन्यूमरेटरों और सुपरवाइजरों को पूरा सहयोग दें और उन्हें सही, सटीक तथा अद्यतन जानकारी प्रदान करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों द्वारा दी गई सभी जानकारी को पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा और किसी भी व्यक्ति या संस्था के साथ साझा नहीं किया जाएगा।


उपायुक्त सचिन गुप्ता ने वीडियो कॉन्फें्रस के उपरांत अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे जनगणना के कार्य को 1 से 30 मई तक निर्धारित कार्यक्रम अनुसार पूर्ण करवायें। उन्होंने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय दायित्व है, जिसके माध्यम से प्रत्येक नागरिक राष्ट्र के विकास, नीति निर्माण और संसाधनों के न्यायसंगत वितरण में योगदान देता है। उन्होंने सभी नागरिकों का आह्वïान किया है कि वे इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और यह सुनिश्चित करें कि उनकी जनगणना विधिवत रूप से दर्ज हो।

Haryana Weather Alert: Rain alert for three days starting tomorrow
Haryana Weather Alert: हरियाणा में कल से तीन दिन बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान


सचिन गुप्ता ने कहा कि एन्यूमरेटर और सुपरवाइजर जनगणना प्रक्रिया के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, और उनसे अपेक्षा की जाती है कि वे पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। विभाग पूरी तरह से उनके साथ खड़ा है। यदि किसी एन्यूमरेटर, सुपरवाइजर या नागरिक को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो वे अपने संबंधित सुपरवाइजर/तहसीलदार से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, जनगणना विभाग का हेल्पलाइन नंबर 1855 भी उपलब्ध कराया गया है, जिस पर कोई भी नागरिक, गणनाकार या पर्यवेक्षक अपनी समस्याओं की रिपोर्ट कर सकता है। प्रत्येक शिकायत/समस्या पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित, अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, एएसपी आयुष यादव, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल, उपमंडलाधीश आशीष कुमार व विपिन कुमार, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनजीत कुमार एवं नमिता सिंह, रोहतक सहकारी चीनी मिल की प्रबंध निदेशक श्वेता सुहाग, महम सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक मुकुंद तंवर, मंडल आयुक्त के ओएसडी शुभम, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल सहित अन्य संबंधित अधिकारी व डयूटी पर तैनात स्टाफ मौजूद रहा।

Chief Minister Shri Nayab Singh Saini attended the statue installation ceremony of Sant Guru Ravidas Ji held in Jadoula village, Kaithal.
*Haryana Ranks No. 1 in PM GatiShakti Portal Access; Infrastructure Projects Rise from 9 to 34*

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment