प्रदेश में 11 सालों में विकास के साथ-साथ समाज में बढ़ी है जागरूकता-विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

Published On: May 4, 2026
Follow Us

चंडीगढ़, 2 मई- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विगत 11 सालों में न केवल घरौंडा क्षेत्र, बल्कि पूरे प्रदेश में जमकर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं और समाज में जागरूकता भी बढ़ी है। युवाओं को मैरिट पर नौकरी मिल रही हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। फसल का पैसा किसानों के खाते में पहुंच रहा है। विकास के साथ-साथ लोगों में जागरूकता बढ़ी है।

श्री कल्याण आज करनाल के घरौंडा में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से पेयजल के लिए बिछाई गई नई पाईप लाइन और 6 नलकूपों का उदघाटन करने के उपरांत लोगों को संबोधित कर रहे थे। इन पर 3 करोड़ 37 करोड़ रुपये की लागत आई है।

हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने
हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने

उन्होंने बताया कि शहर की अप्रूव्ड कालोनियों में 7.50 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी मिल चुकी है। निकट भविष्य में काम शुरू हो जाएगा।

 उन्होंने बताया कि पेयजल के लिए 8 किमी लंबी नई पाइप लाइन बिछाई गई है जबकि डिफेंस कालोनी, फिश मार्केट, विग कालोनी, पुराने गर्ल्स स्कूल के पास, जैल सिंह कॉलोनी और एसटीपी के पास नए ट्यूबवेल लगाए गए हैं। गर्मियों में शहरवासियों को अभी पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा।                                                                    

Pehowa Municipal Council Secretary suspended in Haryana
Haryana News: हरियाणा में पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड, प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर हुआ एक्शन

उन्होंने कहा कि व्यवस्था में पारदर्शिता के कारण सरकार की ओर से पात्र लोगों को पूरी राशि प्राप्त हो रही है। नियमों में किए गए संशोधन की बदौलत शहर की अनेक अवैध कॉलोनियां वैध हुई हैं। इतना ही नहीं इनमें मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। केंद्र सरकार भी आधारभूत ढांचे को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करते हुए सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लोगों को मिले।

Haryana IAS Transfers: हरियाणा में तीन IAS अफसरों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया, देखें पूरी लिस्ट
Haryana IAS Transfers: हरियाणा में तीन IAS अफसरों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया, देखें पूरी लिस्ट

इस मौके पर एसडीएम राजेश सोनी, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता संजय शर्मा व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment