चौथी शादी कर सुर्खियों में आया सपा नेता, 11 बच्चों का है पिता

Published On: May 7, 2026
Follow Us

गाजियाबाद : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दो बार पूर्व पार्षद रह चुके 70 वर्षीय हाजी खलील इन दिनों अपनी शादियों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जनाब ने एक-दो नहीं बल्कि चार-चार निकाह कर रखे हैं। अब हाल ही में हाजी खलील पर 20 वर्षीय युवती यासमीन से चौथा निकाह करने का आरोप लगा है। आरोप लगाने वाली कोई नहीं बल्कि उनकी खुद की दूसरी पत्नी नाजरीन है। नाजरीन ने 05 मई को गाजियाबाद कमिश्नर कार्यालय में लिखित शिकायत देकर इस पूरे मामले को सार्वजनिक कर दिया।

हर पत्नी से बच्चा पैदा करना फिर कुछ समय छोड़ देना

नाजरीन का आरोप है कि हाजी खलील की आदत हो गई है कि निकाह करना। हर पत्नी से बच्चा पैदा करना फिर कुछ समय के बाद उसको छोड़ देना। नाजरीन ने कमीश्नर को अपनी शिकायत में बताया कि हाजी खलील  1995 और 2000 में इस्लामनगर से सपा के टिकट पर दो बार पार्षद चुने जा चुके हैं। पार्षद बनने से पहले 1991 में उन्होंने पहला निकाह किया था। पहले निकाह से उनको 8 बच्चे हैं। पार्षद बनने के बाद फिर उन्होंने नाजरीन से निकाह किया। लेकिन निकाह के वक्त नाजरीन को हाजी खलील की पहली पत्नी और बच्चों की कोई जानकारी नहीं थी। नाजरीन के दो बेटियां और एक बेटा है। इसके बाद फिर साल 2010 में हाजी खलील ने तीसरा निकाह किया। लेकिन संतान ना होने के कारण तीसरी पत्नी को तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया। अब चौथा निकाह 20 वर्षीय यासमीन किया है। यासमीन उस स्कूल की छात्रा थी जहां पर हाजी खलील मैनेजर थे।

Haryana Weather Alert: Rain alert for three days starting tomorrow
Haryana Weather Alert: हरियाणा में कल से तीन दिन बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

50 करोड़ की संपत्ति को लेकर हुआ टकराव

असली टकराव 50 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर है। नाजरीन का आरोप है कि हाजी खलील अब अधिकतर संपत्ति चौथी पत्नी यासमीन के नाम ट्रांसफर करने की तैयारी कर रहे हैं। जब नाजरीन ने विरोध किया तो उन्हें और उनके बेटे को घर से निकाल दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।

दुकान के कब्जे पर विवाद

Chief Minister Shri Nayab Singh Saini attended the statue installation ceremony of Sant Guru Ravidas Ji held in Jadoula village, Kaithal.
*Haryana Ranks No. 1 in PM GatiShakti Portal Access; Infrastructure Projects Rise from 9 to 34*

सोमवार की शाम को नाजरीन अपने बेटे और बेटियों को लेकर कैला भट्ठा स्थित दुकान पर पहुंचे। यह दुकान हाजी खलील ने राशिद नाम के युवक को सालों पहले ही बेच दी थी। राशिद के नाम बैनामा भी है। नाजरीन और उनके बेटे व बेटियों ने राशिद को बाहर कर दुकान पर ताला लगा दिया। राशिद ने डायल 112 पर कॉल की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायतकर्ता और नाजरीन को थाने पहुंचकर समस्या बताने की बात कही। मामला नगर कोतवाली पहुंचा तो राशिद ने दुकान का बैनामा दिखाया। पुलिस ने नाजरीन को दुकान का ताला खोलने की बात कही। नाजरीन ने पुलिस से अभद्रता की और मंगलवार को कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने मामले की जानकारी देते कहा कि पूर्व पार्षद के परिवार ने दुकान पर कब्जे का प्रयास किया है। जांच में सामने आया है कि दुकानदार और पुलिस से भी अभद्रता की गई है। पीड़ित दुकानदार ने नाजरीन व उनके बेटे वे बेटियों के खिलाफ मारपीट और दुकान पर कब्जा करने की तहरीर दी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Haryana fixes stamp duty, registration fee at Rs. 500 each for PMAY-U 2.0 homes up to 60 sq m
Haryana fixes stamp duty, registration fee at Rs. 500 each for PMAY-U 2.0 homes up to 60 sq m

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment