बंगाल से लेकर असम तक शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे नायब सैनी

Published On: May 8, 2026
Follow Us

चंडीगढ़ : पश्चिम बंगाल से लेकर असम तक होने वाले मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सैनी 9 मई को पश्चिम बंगाल जायेंगे वहां से 10 मई को असम के लिए रवाना हो जायेंगे। असम में उनका तीन दिवसीय प्रवास प्रस्तावित है।

नायब सैनी केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक नियुक्त 

बीजेपी ने असम में नए मुख्यमंत्री और विधायक दल के नेता के चुनाव की प्रक्रिया के लिए नायब सैनी को केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वहीं जय प्रकाश नड्डा मुख्य पर्यवेक्षक की भूमिका निभाएंगे। एनडीए की रिकॉर्ड जीत के बाद सरकार गठन को व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने
हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने

पश्चिम बंगाल की जीत में नायब सैनी की महत्वपूर्ण भूमिका

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की है। इस जीत में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ता और रणनीतिक प्रचारक के रूप में अपनी मौजूदगी से राष्ट्रीय स्तर पर उनकी राजनीतिक स्वीकार्यता और प्रभाव को और मजबूत किया है। सादगी, जमीनी जुड़ाव और तेज निर्णय क्षमता के लिए पहचाने जाने वाले नायब सिंह सैनी अब केवल हरियाणा तक सीमित नेता नहीं माने जा रहे। हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और बिहार के बाद पश्चिम बंगाल में पार्टी की सफलता ने उन्हें बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व की अग्रिम पंक्ति में ला खड़ा किया है।

कई महत्वपूर्ण जनसभाओं को संबोधित किया

Haryana Weather Alert: Rain alert for three days starting tomorrow
Haryana Weather Alert: हरियाणा में कल से तीन दिन बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

बीजेपी के परिवर्तन अभियान के तहत पश्चिम बंगाल में नायब सिंह सैनी ने कई महत्वपूर्ण जनसभाओं को संबोधित किया था। मुख्यमंत्री सैनी ने मेदिनीपुर जिले के मोयना विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार किया। इसके बाद श्रीरामपुर में आयोजित नामांकन कार्यक्रमों में शामिल होकर भास्कर भट्टाचार्य, दिलीप सिंह, देबासिस मुखर्जी, प्रसनजीत बाग और दीपांजन चक्रबर्ती सहित कई प्रत्याशियों को “विजय भव” का आशीर्वाद दिया।

अब आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों में भी नायब सैनी की महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है। बीते कई दिनों से मुख्यमंत्री पंजाब में एक्टिव हैं। अक्टूबर 2024 में हरियाणा में बीजेपी को लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी दिलाने के बाद नायब सिंह सैनी का राष्ट्रीय राजनीतिक कद तेजी से बढ़ा है। 

Pehowa Municipal Council Secretary suspended in Haryana
Haryana News: हरियाणा में पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड, प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर हुआ एक्शन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment