सिरसा बना हरियाणा का सबसे गर्म जिला, तापमान में लगातार बढ़ोतरी

Published On: May 9, 2026
Follow Us

Haryana Weather Update: हरियाणा में एक बार फिर मौसम में बदलाव होने वाला है। प्रदेश के औसतन तापमान में गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, अभी तापमान में और अधिक वृद्धि दर्ज की जाएगी। लोगों को अधिक धूप और गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

सिरसा में सबसे अधिक तापमान

प्रदेश का सबसे अधिक तापमान सिरसा में 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अतिरिक्त  हिसार, रोहतक और भिवानी समेत कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे दोपहर के समय गर्मी ज्यादा महसूस होगी।

हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने
हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने

अगले 3 दिनों तक मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग ग का कहना है कि शनिवार सहित अगले 3 दिनों तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। गर्मी में और अधिक बढ़ोतरी होगी। ऐसे में प्रदेशवासियों को दोपहर के वक्त घर से बाहर निकलने में सावधानी बरतने की जरूरत है।

Haryana Weather Alert: Rain alert for three days starting tomorrow
Haryana Weather Alert: हरियाणा में कल से तीन दिन बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

11 से 14 मई के बीच बारिश की आशंका

कल से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है जिसके प्रभाव से 11 से 14 मई के बीच हरियाणा के कई जिलों में गरज-चमक, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना भी बनी हुई है।

Pehowa Municipal Council Secretary suspended in Haryana
Haryana News: हरियाणा में पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड, प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर हुआ एक्शन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment