Haryana: हरियाणा में ACB की बड़ी कार्रवाई, गृह रक्षी व बिचौलिया 30,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Published On: January 9, 2026
Follow Us
Major action by ACB in Haryana

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) गुरुग्राम की टीम ने आज एक महत्वपूर्ण ट्रैप कार्रवाई को अंजाम देते हुए गृह रक्षी इरफान, निवासी गांव बाई, नूंह तथा बिचौलिया आबिद हुसैन, निवासी फिरोजपुर मेव, पुन्हाना, नूंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

दोनों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की संबंधित धाराओं व बीएनएस की प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

शिकायत पर कार्यवाही करते हुए ACB गुरुग्राम ने पाया कि आरोपियों द्वारा शिकायतकर्ता से उसके पति से जुड़े साइबर थाना नूंह के मामलों में धारा कम करने और चालान जल्द न्यायालय में प्रस्तुत करने के बदले 50,000 रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।

ACB टीम ने योजनाबद्ध तरीके से शिकायतकर्ता को मांगी गई रिश्वत के तौर पर 30,000 रुपये देकर भेजा। जैसे ही आबिद और इरफान ने शिकायतकर्ता से यह राशि स्वीकार की, एसीबी गुरुग्राम की टीम ने तुरंत घेराबंदी करते हुए दोनों को साइबर थाना नूंह के सामने से रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके पर ही दोनों के कब्जे से 30,000 रुपये की राशि बरामद की गई।

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

ब्यूरो की अपील

आमजन से अपील की जाती है कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी/कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत मांगता है या भ्रष्टाचार का दबाव बनाता है, तो तुरंत हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की हेल्पलाइन 1064 अथवा 1800-180-2022 पर संपर्क करें।

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

भ्रष्टाचार के खिलाफ आपकी जागरूकता ही एक पारदर्शी एवं ईमानदार व्यवस्था की सबसे बड़ी शक्ति है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment