पंचकूला में बीजेपी कार्यक्रम में साइकिल से पहुंचे मंत्री अरविंद शर्मा

Published On: May 14, 2026
Follow Us

पंचकूला: गुरुवार को हरियाणा सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा पंचकूला स्थिति बीजेपी प्रदेश कार्यालय ‘पंचकमल’ में आयोजित निकाय चुनाव कार्यक्रम में साइकिल से पहुंचे। इस आयोजन में नवनिर्वाचित मेयर और चेयरमैन का सम्मान किया जा रहा था। इस कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री ने साइकिल से पहुंचकर हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी बारिश, अलर्ट जारी

सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा का इस तरह से साइकिल पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान, पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत के संदेश से जोड़कर देखा जा रहा है। मंत्री के द्वारा किए गए इस कार्य को प्रतीकात्मक पहलू माना जाना है। इसका उद्देश्य आमजन को सादगी और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना बताया जा रहा है।

Gold Silver Price: सोना-चांदी सस्ता हुआ या महंगा? देखें ताजा भाव

वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने गाड़ियों के काफिले में कटौती करने की घोषणा की है यानि की अब उनके काफिले में गाड़ियां पहले के मुताबिक कम होगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने खुद सोशल मीडिया पर इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए लिखा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर हरियाणा सरकार राष्ट्रहित में ईंधन की बचत और संसाधनों के उचित उपयोग के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में मैंने अपने फ्लीट में न्यूनतम वाहनों के उपयोग का निर्णय लिया है। अगले आदेश तक मेरे कारकेड में सुरक्षा की दृष्टि से केवल आवश्यक वाहन ही शामिल होंगे। साथ ही सप्ताह में एक दिन बिना किसी वाहन के कार्य करने का भी संकल्प लिया है।

Haryana: 17 जुलाई को हरियाणा आएंगे पीएम मोदी, हाइड्रोजन ट्रेन और रेलवे परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment