राजधानी एक्सप्रेस के कोच में लगी भीषण आग, त्रिवेंद्रम से निजामुद्दीन आ रही थी ट्रेन

Published On: May 17, 2026
Follow Us

Rajdhani Express Train Fire: रविवार की सुबह मध्यप्रदेश के रतलाम के पास राजधानी एक्सप्रेस (12431) के एक कोच में अचानक से भीषण आग लग गई। ट्रेन केरल के त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन जा रही है। यह घटना कोटा रेल मंडल के लूणी रिच्छा और विक्रमगढ़ आलोट रेलवे स्टेशन के पास घटित हुई।

जैसे ही आग लगने की खबर सामने आयी रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे कर्मचारियों की सूझबूझ और तत्काल कार्रवाई से यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। मात्र 15 मिनट के भीतर बी-1 कोच में मौजूद सभी 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यह घटना रविवार की सुबह साढ़े पांच बजे के आसपास घटित हुई। बताया जा रहा है कि आग दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस की बी-1 थर्ड एसी बोगी में लगी थी।

पूरा कोच जलकर हुआ राख

Opposition should look at its own record before lecturing us on law and order – Chief Minister
हरियाणा विधानसभा में दिवंगत पूर्व विधायकों, शहीद जवानों और हादसों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

आग इतनी अधिक भयानक थी कि कुछ ही समय में पूरा कोच जलकर लगभग पूरी तरह नष्ट हो गया। आग पर काबू पाने के लिए रेलवे की राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची। आसपास के स्टेशनों से भी कर्मचारी बुलाए गए और स्थानीय प्रशासन ने भी मदद की।

शॉट-शर्किट के कारण लगी आग

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह ट्रेन सुबह करीब 3:45 बजे मध्य प्रदेश के रतलाम जंक्शन से रवाना हुई थी। इसका अगला स्टॉप सुबह 8:45 बजे कोटा जंक्शन पर था, लेकिन उससे पहले ही विक्रमगढ़ आलोट के पास यह हादसा हो गया। इस घटना के बाद दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई। ट्रेन की बिजली सप्लाई भी बंद कर दी गई और प्रभावित कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया। फिलहाल आग लगने का कारण शॉट शर्किट माना जा रहा है। मामले की पूरी जानकारी के लिए विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं।

Congress Comes to House with Pre-Decided Agenda, Relies on False Claims and Allegations – Chief Minister
कांग्रेस का एजेंडा पहले से तय, झूठ बोलना और आरोप लगाना ही इनका काम — मुख्यमंत्री

रेलवे प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रभावित यात्रियों की यात्रा पूरी कराने के लिए कोटा स्टेशन पर अतिरिक्त कोच जोड़ने की व्यवस्था की जा रही है। घटना के बाद कई यात्रियों ने रेलवे स्टाफ और आरपीएफ जवानों की बहादुरी और तत्परता की सराहना की। यात्रियों का कहना है कि अगर कुछ मिनट की भी देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, पीएम के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment