सोनीपत में गर्मी ने कहर ढाया, हीटवेव और तेज धूप की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Published On: May 28, 2026
Follow Us

सोनीपत: हरियाणा में इन दिनों आसमान आग उगल रहा है। बढ़ती गर्मी ने अब लोगों की जान लेनी भी शुरू कर दी है। ताजा मामला हरियाणा के सोनीपत जिले से सामने आ रहा है। यहां गर्मी की वजह से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बताया कि तेज धूप और गर्म हवाओं की चपेट में आने से उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद घर पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। सोनीपत जिले से गर्मी के कारण होने वाली मौत का यह पहला मामला है।

रास्ते में तेज गर्मी और लू के कारण बिगड़ी हालत

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी बारिश, अलर्ट जारी

मरने वाले व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय विजय के रूप में हुई है। विजय मूलरूप से यूपी के बागपत जिले के गांव काठा का रहने वाला था। वह पिछले करीब 10 सालों से मजदूरी का काम करता था। बताया जा रहा है कि विजय गांव नांगल कलां से टीडीआई कुंडली स्थित बीपीएल फ्लैट में जा रहा था। रास्ते में तेज गर्मी और लू की वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई। किसी तरह वह घर पहुंचा, लेकिन थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

Gold Silver Price: सोना-चांदी सस्ता हुआ या महंगा? देखें ताजा भाव

इस घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि परिजन जहां लू से मौत बता रहे हैं और ऐसे में पोस्टमार्टम की रिपोट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग पाएगा।

Haryana: 17 जुलाई को हरियाणा आएंगे पीएम मोदी, हाइड्रोजन ट्रेन और रेलवे परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment