Haryana: हरियाणा की मंडियों में होने जा रहा ये बड़ा बदलाव, गेटपास को लेकर आया फैसला

Published On: January 9, 2026
Follow Us
This big change is going to happen in the markets

Haryana: हरियाणा वासियों के लिए मंडी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में हुए धान घोटाले से खाद्य आपूर्ति विभाग ने बड़ा सबक लिया है। प्रदेश में आगामी सीजन के दौरान होने वाली फसलों की खरीद को लेकर नियम बदलेंगे। जांच भी सख्त होगी।

जानकारी के मुताबिक, आगामी सीजन के लिए सबसे बड़ा बदलाव यह होने वाला कि अब गेटपास घर से नहीं बनेंगे। मंडी में फसल लेकर पहुंचने वाले किसानों के वाहनों की फिजिकल जांच होगी और फसल वाहन में है इसका भी सत्यापन होगा। Haryana News

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर का कहना है कि भविष्य में गड़बड़ी न हो इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग की तरफ से किसानों के वाहन की ट्रैकिंग की व्यवस्था होगी। जो किसान मंडी में फसल लेकर आएंगे उनके वाहन नंबर, वाहन की श्रेणी का लाइव फोटो होगा।

जानकारी के मुताबिक, जिस गेट से एंट्री होगी उस पर CCTV कैमरे अनिवार्य रूप से होंगे और उसी कैमरे से निगरानी के बाद अंदर आने की अनुमति होगी। गेट में अंदर घुसने से पहले किसान की फसल, वजन, किसान का नाम, पंजीकृत मोबाइल नंबर का ब्योरा भी दर्ज होगा। Haryana News

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

मिली जानकारी के अनुसार, मेरी फसल-मेरा ब्योरा के अनुसार पंजीकृत फसल का क्षेत्र आदि ब्योरे का भी मिलान होगा। मंडी के गेट पर ही फिजिकल जांच होगी। संबंधित फसल ब्योरे के अनुसार किसान के वाहन में हैं कि इसका सत्यापन होने के बाद ही गेटपास काटा जाएगा। मंडी में जो निकासी वाले गेट होंगे वहां भी कैमरे लगाए जाएंगे और निकासी के दौरान भी किसानों के वाहनों की जांच होगी।

जानकारी के मुताबिक, खाद्य आपूर्ति विभाग ने किसानों के वाहनों की ट्रैकिंग को लेकर विभागीय मंत्री के समक्ष एक प्रजेंटेशन दिया है। आगामी दिनों में दो और प्रजेंटेशन होंगे और बाद में सुझावों को शामिल करके इसे फाइनल किया जाएगा। मंत्री नागर का कहना है कि इसका लाभ यह होगा कि आढ़तियों व राइस मिल में खरीदे गए धान की वास्तविक रिपोर्ट तैयार हो सकेगी। Haryana News

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

मिली जानकारी के अनुसार, जांच भी आसान होगी। मंडियों से राइस मिलों से धान की ढुलाई वाले वाहनों को लेकर भी और मजबूत ट्रैकिंग होगी। जो भी वाहन पहुंचेंगे उनमें निकासी के दौरान फसल थी या वाहन खाली था यह पता चल सकेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment