आज से हरियाणा के इन 7 जिलों में चलेगी लू, तापमान में होगी बढ़ोतरी

Published On: June 8, 2026
Follow Us

Haryana Heat Wave Alert: बारिश से कुछ दिनों की राहत के बाद अब एक बार फिर हरियाणा में गर्मी का सितम देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 12 जून तक प्रदेश में मौसम आमतौर पर शुष्क और गर्म रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान हवाएं चलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रोहतक में रिकॉर्ड किया गया।

इन जिलों में हीटवेव चलने का अलर्ट

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

मौसम विभाग की ओर से आज महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हीट वेव (लू) चलने का अलर्ट जारी किया है। आने वाले चार दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे गर्मी का असर और तेज होगा। 

11 से 13 जून के बीच मौसम में होगा बदलाव

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

8 से 10 जून तक हरियाणा में मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बाद 11 से 13 जून के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 11 से 13 जून के बीच कई स्थानों पर तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही व्रजपात होने और धूलभरी हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment