हरियाणा-पंजाब में 10 जून तक हीटवेव का अलर्ट, 11 जून से मिल सकती है राहत

Published On: June 9, 2026
Follow Us

चंडीगढ़: भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आने वाले दिनों के लिए मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार 10 जून तक पूरे क्षेत्र में भीषण गर्मी और हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी, जबकि 11 जून से मौसम में बदलाव के साथ आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है।

10 जून तक बढ़ेगा गर्मी का असर

मौसम विभाग के मुताबिक 8 जून से ही हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी जिलों सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में लू चलने की स्थिति बनी हुई है। वहीं पंजाब के फाजिल्का, मानसा, बठिंडा और मुक्तसर जैसे जिलों में भी तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। 9 जून को हीटवेव का दायरा और बढ़कर हरियाणा के 14 जिलों तक पहुंच गया, जिसमें गुरुग्राम, रोहतक, झज्जर, जींद और नूंह जैसे इलाके भी शामिल हैं। पंजाब के कई जिलों में भी लू की स्थिति गंभीर बनी रही। 10 जून तक स्थिति और गंभीर होने की संभावना है, जब पूरे पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भीषण गर्मी का असर देखने को मिलेगा।

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

11 जून से राहत की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार 11 जून से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव आने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान और बारिश हो सकती है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, करनाल, पंचकूला और कैथल जैसे जिलों में 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ तूफान आने की संभावना जताई गई है। पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, पटियाला और अन्य जिलों में भी तेज हवाओं और बारिश के साथ मौसम में राहत मिलने की उम्मीद है।

आगे भी बदलता रहेगा मौसम

12 जून को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अधिकतर हिस्सों में व्यापक स्तर पर आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment