Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

Published On: June 12, 2026
Follow Us

Haryana Weather: हरियाणा में वीरवार सुबह से मौसम ने करवट ले ली। प्रदेश के कई हिस्सों में धूलभरी हवाएं चलीं, जबकि कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम में आई ठंडक से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार से 13 जून तक प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव बना रहेगा और कई जिलों में वर्षा होने की संभावना है।

हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने
हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने

हालांकि दिन के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहा, लेकिन रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हिसार का न्यूनतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और सिरसा का 31.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे रात में भी गर्मी का असर महसूस किया गया।

वीरवार सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में हल्की वर्षा हुई, जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में तेज धूलभरी हवाएं चलती रहीं। तेज हवाओं और धूल के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Pehowa Municipal Council Secretary suspended in Haryana
Haryana News: हरियाणा में पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड, प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर हुआ एक्शन

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के पहाड़ी क्षेत्रों की ओर बढ़ने और पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना के कारण हरियाणा में वर्षा की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इसके प्रभाव से अगले तीन दिनों तक कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने के आसार हैं।

मौसम विभाग का मानना है कि आगामी बारिश से प्रदेश में लगातार बढ़ रहे तापमान पर लगाम लगेगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। उल्लेखनीय है कि बुधवार रात चली गर्म लू के कारण तापमान में अचानक वृद्धि दर्ज की गई थी, लेकिन अब मौसम में आए बदलाव से हालात सामान्य होने की उम्मीद है।

Haryana IAS Transfers: हरियाणा में तीन IAS अफसरों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया, देखें पूरी लिस्ट
Haryana IAS Transfers: हरियाणा में तीन IAS अफसरों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया, देखें पूरी लिस्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment