Haryana: हरियाणा में होटल पर पुलिस की रेड, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

Published On: June 13, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा में करनाल जिले के असंध क्षेत्र में पुलिस ने एक होटल पर छापेमारी कर कथित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल के कमरों से चार युवतियों और तीन युवकों को हिरासत में लिया। मामले की जांच में होटल संचालक और दो मैनेजरों की कथित संलिप्तता सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब सात बजे गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि जींद रोड स्थित होटल लग्जरी में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने डीएसपी मुख्यालय से सर्च वारंट प्राप्त किया और छापेमारी की योजना बनाई।

हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने
हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने

मामले की पुष्टि के लिए पुलिस ने एक व्यक्ति को बोगस ग्राहक बनाकर होटल भेजा। आरोप है कि होटल में मौजूद व्यक्ति ने उससे एक हजार रुपये की मांग की, जिसे ग्राहक ने ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया। पहली मंजिल पर पहुंचने के बाद उसने पुलिस टीम को संकेत दिया, जिसके बाद होटल में रेड की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल के विभिन्न कमरों से चार युवतियों और तीन युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस ने मौके से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जुटाए हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

Pehowa Municipal Council Secretary suspended in Haryana
Haryana News: हरियाणा में पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड, प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर हुआ एक्शन

असंध के डीएसपी गोरखपाल राणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि होटल किराए पर लेकर संचालित किया जा रहा था और वहां ग्राहकों को महिलाओं से मिलवाने की व्यवस्था की जाती थी। पुलिस के अनुसार, प्रत्येक ग्राहक से एक हजार रुपये लिए जाते थे, जिनमें से आधी राशि महिलाओं को और शेष होटल स्टाफ के बीच बांटी जाती थी।

पुलिस ने बताया कि होटल संचालक और मैनेजरों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस नेटवर्क से अन्य लोग भी जुड़े हुए थे या नहीं।

Haryana IAS Transfers: हरियाणा में तीन IAS अफसरों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया, देखें पूरी लिस्ट
Haryana IAS Transfers: हरियाणा में तीन IAS अफसरों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया, देखें पूरी लिस्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment