Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, अलर्ट जारी

Published On: June 19, 2026
Follow Us

Haryana Weather: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने राज्य के 9 जिलों में आंधी और बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आज और कल कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान से सटे सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल जिलों में आंधी और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इन क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने के साथ तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है।

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, देखें पूरी वेदर रिपोर्ट

विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में भी मौसम इसी तरह बना रह सकता है। इसके अलावा 22 जून से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से 22 और 23 जून को राज्य के कई हिस्सों में मौसम प्रभावित रहने की संभावना है।

इस बीच 18 जून को हरियाणा के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन की तुलना में 1.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि तापमान अभी भी सामान्य स्तर के आसपास बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान रोहतक में 41.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment