Haryana Weather: हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, चार जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Published On: June 26, 2026
Follow Us

Haryana Weather: हरियाणा में अगले कुछ दिनों तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार के लिए प्रदेश के चार जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 30 जून तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है। विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने
हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने

30 जून तक जारी रह सकती हैं बारिश की गतिविधियां

पूर्वानुमान के अनुसार 26 से 30 जून के बीच हरियाणा के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में वर्षा की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 26 से 27 जून तथा 29 जून से 1 जुलाई के बीच कई क्षेत्रों में आंधी, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है।

तापमान में मामूली बढ़ोतरी

बीते गुरुवार को राज्य के अधिकतम तापमान में औसतन 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि यह सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान रोहतक में 42.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Pehowa Municipal Council Secretary suspended in Haryana
Haryana News: हरियाणा में पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड, प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर हुआ एक्शन

लोगों और किसानों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने गरज-चमक और तेज हवाओं के दौरान लोगों को खुले मैदानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।

Haryana IAS Transfers: हरियाणा में तीन IAS अफसरों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया, देखें पूरी लिस्ट
Haryana IAS Transfers: हरियाणा में तीन IAS अफसरों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया, देखें पूरी लिस्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment