Haryana News: हरियाणा में चल रहा सहकारी सप्ताह अभियान, कागदाना पैक्स में किया पौधारोपण, दिया ये खास संदेश

Published On: July 5, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले के खंड नाथूसरी चौपटा के गांव कागदाना की पैक्स के अंदर आम सभा एवं सहकारी सप्ताह अभियान के तहत पौधारोपण का आयोजन किया गया। इस दौरान स्टाफ के कर्मचारियों ने मिलकर पैक्स परिसर में पौधारोपण किया।

इसकी जानकारी देते हुए पैक्स प्रबंधक सतबीर श्योराण ने बताया कि विभाग की तरफ से एक सप्ताह का कार्यक्रम चलाया गया है जिसके तहत अलग अलग प्रकार के कार्यक्रम किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले आम सभा का आयोजन किया गया था वही अब पैक्स परिसर में पौधारोपण किया गया है और पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया गया है।

हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने
हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने

इस दौरान उन्होंने बताया कि सहकारिता विभाग की तरफ से अलग अलग योजनाएं आम जनता के लिए आती है। उन्होंने आम जनता से इन योजनाओं का लाभ उठाने की भी अपील की।

प्रबंधक सतबीर श्योराण, सेल्समैन शेरसिंह, शाखा प्रबंधक पृथ्वीराज डूडी, AR ऑफिस रामदत लिपिक सिरसा, हरपाल सिंह, नवीन कुमार चेयरमैन पैक्स, सौरभ, संजय, कृष्ण पैक्स कर्मचारी, निहाल सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

Haryana Weather Alert: Rain alert for three days starting tomorrow
Haryana Weather Alert: हरियाणा में कल से तीन दिन बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment