हरियाणा में लगातार बदल रहा मौसम, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Published On: July 6, 2026
Follow Us

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, जबकि राजस्थान सीमा से सटे जिलों में वर्षा नहीं होने के कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई। सिरसा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रविवार को यमुनानगर, रोहतक, कुरुक्षेत्र, जींद, भिवानी, झज्जर, कैथल, करनाल, सोनीपत और गुरुग्राम सहित कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। बारिश के बाद इन क्षेत्रों में मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली।

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

दूसरी ओर, राजस्थान सीमा से सटे जिलों में बारिश का अभाव रहा, जिससे तापमान लगातार बढ़ता गया। सिरसा में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नारनौल का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश के अपेक्षाकृत ठंडे क्षेत्रों में शामिल रहा।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। अलग-अलग जिलों में वर्षा और तापमान के कारण मौसम की स्थिति में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। विभाग ने 6 जुलाई से पंचकूला और यमुनानगर में तेज वर्षा की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा हरियाणा के अन्य जिलों में भी सामान्य वर्षा होने का अनुमान है।

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment