हरियाणा में भयंकर बारिश का अलर्ट, तीन दिन लोग रहे सावधान, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

Published On: July 25, 2026
Follow Us

हरियाणा में 28 जुलाई से 30 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी हरियाणा में भयंकर बारिश होगी जिसके चलते लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है।

मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा नीचे की और जैसलमेर, गुना, सीधी, डेल्टागंज से बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है जिससे हरियाणा राज्य में मानसून की गतिविधियों में थोड़ी कमी बनी होने से कहीं कहीं बारिश हो रही है।

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

अरब सागर से नमी वाली हवाएं तथा दक्षिण पूर्व राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने से 25 से 27 जुलाई के दौरान राज्य में हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है परंतु 27 जुलाई से मानसून ट्रफ उत्तर की तरफ बढ़ने तथा बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली हवाएं आने की संभावना है जिससे 28 जुलाई से 30 जुलाई के दौरान हरियाणा राज्य के उत्तरी जिलों में ज्यादातर क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।

परंतु पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है। इस दौरान बीच बीच में हवाओं में बदलाव की संभावना है जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी परंतु रात्रि तापमान में कमी आने की संभावना है ।

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment