हरियाणा में अब शनिवार को भी खुले रहेंगे बिजली निगम के दफ्तर, कर्मचारियों की छुट्टियां हुई रद्द

Published On: July 25, 2026
Follow Us
हरियाणा में अब शनिवार को भी खुले रहेंगे बिजली निगम के दफ्तर

हरियाणा में शनिवार के दिन सरकारी दफ्तरों की छुट्टियों पर अब कैंची चलनी शुरु हो गई है। बिजली निगम ने अब जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शनिवार को दफ्तर खुलने रखने के आदेश जारी किये हैं। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से शनिवार की छुट्टी को रद्द करते हुए सभी कर्मचारियों को दफ्तर में रहने के आदेश जारी किये हैं।

दरअसल हरियाणा के सरकारी दफ्तरों में शनिवार के अवकाश को अब धीरे धीरे करके बंद करने की तैयारियां कर दी गई है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। निगम ने शनिवार को सामान्य कार्य दिवस घोषित किया है।

हरियाणा में भयंकर बारिश का अलर्ट, तीन दिन लोग रहे सावधान, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

बिजली विभाग की तऱफ से जारी आदेश के मुताबिक एस्टैब्लिशमेंट ब्रांच, ड्राइंग ब्रांच और अकाउंट्स ब्रांच के सभी कर्मचारियों को दफ्तर आने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत सभी कर्मचारी शनिवार को दफ्तर में मौजूद रहेंगे।

यह आदेश नियमित और आउटसोर्स दोनों प्रकार के कर्मचारियों पर समान रूप से लागू होगा। वहीं सभी संबंधित कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है। वहीं माना जा रहा है कि यह फैसला HKRN Job Security से जुड़े कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर लिया गया है।

10 new industrial clusters will be set up in Haryana
हरियाणा में 10 नए औद्योगिक क्लस्टर स्थापित किए जाएंगे, 2000 करोड़ का होगा निवेश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment