Chandigarh Police Jobs: चंडीगढ़ पुलिस भर्ती के बदले नियम, अब नहीं होगा इंटरव्यू, नेगेटिव मार्किंग भी होगी

Published On: August 6, 2026
Follow Us
Chandigarh Police Jobs: चंडीगढ़ पुलिस भर्ती के बदले नियम, अब नहीं होगा इंटरव्यू, नेगेटिव मार्किंग भी होगी

Chandigarh Police Jobs: चंडीगढ़ पुलिस विभाग के भर्ती नियमों में बदलाव हुआ है। पुलिस विभाग में ग्रुप-C (एग्जीक्यूटिव) पुरुष और महिला कांस्टेबलों की भर्ती के नियम बदल गए हैं। अब जहां लिखित परीक्षा आवेदक तीनों भाषाओं में दे पाएंगे, वहीं लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी।

सबसे खास बात यह है कि उन्हें इंटरव्यू की प्रक्रिया से भी नहीं गुजरना पड़ेगा। केवल लिखित परीक्षा व बोनस अंकों से अंतिम मेरिट बनेगी। इसके लिए द कांस्टेबल भर्ती (तीसरा संशोधन) नियम, 2026 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। वहीं, भविष्य में होने वाली भर्ती प्रक्रिया ट्रांसपेरेंट रिक्रूटमेंट प्रोसेस (TRP) के नियमों के तहत होगी।

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

भर्ती प्रोसेस के 5 नियम जानिए

100 अंकों की बहुविकल्पीय परीक्षा: पुरुष एवं महिला कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) के पदों पर चयन के लिए 100 अंकों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों के पास परीक्षा देने के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) या OMR शीट आधारित टेस्ट का माध्यम रहेगा। परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे।

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

गलत जवाब देने पर नेगेटिव मार्किंग: परीक्षा में सही उत्तर देने पर अभ्यर्थी को 1 अंक मिलेगा। हालांकि, गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी, जिससे तुक्का लगाने की गुंजाइश खत्म होगी।

हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी में प्रश्न पत्र: अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रश्न-पत्र 3 भाषाओं, हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी में उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते समय ही अपनी पसंद की भाषा चुननी होगी। एक बार चुनी गई भाषा को बाद में किसी भी परिस्थिति में बदलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

शारीरिक परीक्षण: लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ही अगले चरण, यानी फिजिकल एंड्यूरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट कर बुलाया जाएगा।
शून्य साक्षात्कार नीति: पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPR&D) की ट्रांसपेरेंट रिक्रूटमेंट प्रोसेस (TRP) की गाइडलाइंस का पालन करते हुए इस भर्ती से इंटरव्यू को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। इससे भर्ती में किसी भी प्रकार के मानवीय हस्तक्षेप या पक्षपात की संभावना खत्म होगी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment