Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम में SIR को लेकर बड़ी अपडेट, एईआरओ की सुनवाई का कार्यक्रम जारी

Published On: August 6, 2026
Follow Us
Gurugram News: Major update regarding the SIR in Gurugram, Haryana; hearing schedule for the AERO released.

गुरुग्राम, 6 अगस्त।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी उत्तम सिंह के दिशा निर्देश पर जिला निर्वाचन कार्यालय, गुरुग्राम ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के तहत विधानसभा वाइज सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (एईआरओ) की सुनवाई का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। इस कार्यक्रम के अनुसार पटौदी, बादशाहपुर, गुरुग्राम तथा सोहना विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामित एईआरओ अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों से संबंधित दावों, आपत्तियों एवं अन्य मामलों की सुनवाई तय स्थानों पर करेंगे। 

जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक एईआरओ को संबंधित मतदान केंद्रों का दायित्व सौंपा गया है तथा सुनवाई के लिए तहसील कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, बीडीपीओ कार्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों सहित अन्य निर्धारित स्थलों को चिन्हित किया गया है। मतदाता अपने संबंधित मतदान केंद्र के अनुसार 30 अगस्त तक निर्धारित स्थान पर उपस्थित होकर अपनी आपत्तियां, दावे अथवा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं। 

*पटौदी विधानसभा*

तहसीलदार रोहताश को मतदान केंद्र संख्या 1 से 26 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन मतदान केंद्रों से संबंधित दावों एवं आपत्तियों की सुनवाई तहसील कार्यालय, पटौदी में की जाएगी। नायब तहसीलदार मोहम्मद खान को मतदान केंद्र संख्या 27 से 55 का दायित्व सौंपा गया है। इन मतदान केंद्रों से जुड़े मामलों की सुनवाई तहसील कार्यालय, पटौदी में होगी। 

बीडीपीओ शीतल को मतदान केंद्र संख्या 76 से 103 की जिम्मेदारी दी गई है। संबंधित दावों एवं आपत्तियों की सुनवाई बीडीपीओ कार्यालय, पटौदी में आयोजित की जाएगी।

एसडीओ प्रभांशु प्रताप को मतदान केंद्र संख्या 131 से 147 का दायित्व सौंपा गया है। इन बूथों से संबंधित मामलों की सुनवाई डीएचबीवीएन कार्यालय, जटौली मंडी में होगी।

एसडीओ रोहित कुमार को मतदान केंद्र संख्या 148 से 166 की जिम्मेदारी दी गई है। इन मतदान केंद्रों से जुड़े दावों एवं आपत्तियों की सुनवाई डीएचबीवीएन कार्यालय, पटौदी में होगी।एसडीओ लियाकत अली को मतदान केंद्र संख्या 56 से 75 का दायित्व दिया गया है। संबंधित मामलों की सुनवाई डीएचबीवीएन कार्यालय, बहोड़ा कलां में की जाएगी।

सहायक प्राध्यापक (भौतिक विज्ञान) अनीता देवी को मतदान केंद्र संख्या 243 से 259 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन बूथों से संबंधित सुनवाई एसडीएम कार्यालय के मीटिंग हॉल, पटौदी में होगी। सहायक प्राध्यापक (भूगोल) प्रदीप कुमार शर्मा को मतदान केंद्र संख्या 167 से 186, सहायक प्राध्यापक (इतिहास) प्रमोद को मतदान केंद्र संख्या 187 से 216, सहायक प्राध्यापक (रसायन विज्ञान) विजय पाल को मतदान केंद्र संख्या 217 से 242 तथा सहायक प्राध्यापक (कंप्यूटर साइंस) अशोक कुमार को मतदान केंद्र संख्या 104 से 130 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन मतदान केंद्रों से जुड़े मामलों की सुनवाई एसडीएम कार्यालय के मीटिंग हॉल, पटौदी में आयोजित की जाएगी।

Expansion of health services in Haryana: a CHC to be built at Panjokhra Sahib in Ambala, and a new PHC to open in Sangwari village, Rewari.
Expansion of Healthcare Infrastructure in Haryana, CHC to be established at Panjokhra Sahib in Ambala, New PHC to come up in Sangwadi village of Rewari

*बादशाहपुर विधानसभा*

तहसीलदार गुरदेव को मतदान केंद्र संख्या 390 से 407 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन मतदान केंद्रों से संबंधित दावों एवं आपत्तियों की सुनवाई तहसील कार्यालय, वजीराबाद में की जाएगी। नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह को मतदान केंद्र संख्या 364 से 369, 373 से 381 एवं 385 से 389 का दायित्व सौंपा गया है। इन मतदान केंद्रों से जुड़े मामलों की सुनवाई तहसील कार्यालय, बादशाहपुर में होगी इसी प्रकार 

नायब तहसीलदार माखन सिंह को मतदान केंद्र संख्या 341 से 363 एवं 370 से 372 की जिम्मेदारी दी गई है। संबंधित मामलों की सुनवाई तहसील कार्यालय, वजीराबाद में की जाएगी। सहायक सचिव विजय कुमार को मतदान केंद्र संख्या 1 से 7 एवं 187 से 201 का दायित्व सौंपा गया है। इन मामलों की सुनवाई मार्केट कमेटी, फर्रुखनगर में होगी। 

नायब तहसीलदार गजे सिंह को मतदान केंद्र संख्या 450 से 457 एवं 500 से 511 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संबंधित मामलों की सुनवाई तहसील कार्यालय, मानेसर में की जाएगी। 

एसडीओ राजेंद्र को मतदान केंद्र संख्या 264 से 266, 270, 271 तथा 273 से 279 एवं 325 से 333 का दायित्व दिया गया है। इन मतदान केंद्रों से जुड़े मामलों की सुनवाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कादीपुर में होगी। प्राचार्य पूनम सप्रा को मतदान केंद्र संख्या 460 से 474, 481 से 483 एवं 488 से 490 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन मामलों की सुनवाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बादशाहपुर में होगी।

प्राचार्य प्रेमो देवी को मतदान केंद्र संख्या 475 से 480, 484 से 487, 491 से 494 एवं 512 से 518 का दायित्व दिया गया है। इन मामलों की सुनवाई राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बादशाहपुर में होगी। प्राचार्य शालिनी बंसल को मतदान केंद्र संख्या 202 से 212 एवं 302 से 324 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुनवाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खांडसा में होगी। प्राचार्य कृष्णा कुमारी को मतदान केंद्र संख्या 118 से 138, 141 से 143 एवं 154 से 155 का दायित्व दिया गया है। सुनवाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नाथूपुर में होगी।

प्राचार्य वंदना चोपड़ा को मतदान केंद्र संख्या 53 से 56, 59 से 77 एवं 98 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुनवाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, साधराना में होगी। प्राचार्य मुक्ता हंस को मतदान केंद्र संख्या 418 से 433 एवं 440 का दायित्व दिया गया है। इन मामलों की सुनवाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बेगमपुर खटोला में होगी। प्राचार्य लखपत सिंह को मतदान केंद्र संख्या 334 से 340, 382 से 384 एवं 408 से 417 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुनवाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, इस्लामपुर में होगी। प्राचार्य नीलम को मतदान केंद्र संख्या 213 से 219, 224 एवं 280 से 301 का दायित्व दिया गया है। सुनवाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शिकोहपुर में होगी।

प्राचार्य सीमा को मतदान केंद्र संख्या 156 से 172 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संबंधित मामलों की सुनवाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ग्वाल पहाड़ी में होगी। प्राचार्य ममता नरूला को मतदान केंद्र संख्या 78 से 97, 99 एवं 150 से 153 का दायित्व दिया गया है। सुनवाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पातली में होगी। प्राचार्य नवीन कुमार खन्ना को मतदान केंद्र संख्या 28 से 52 एवं 57 से 58 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुनवाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भीमगढ़ खेड़ी में होगी। प्राचार्य सुजाता आर्या को मतदान केंद्र संख्या 100 से 117, 139 से 140 एवं 144 से 149 का दायित्व दिया गया है। सुनवाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, डूंडाहेड़ा में होगी। प्राचार्य सुनीता को मतदान केंद्र संख्या 220 से 223 एवं 225 से 241 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुनवाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नरसिंहपुर में होगी। 

नायब तहसीलदार ओमबीर को मतदान केंद्र संख्या 242 से 263, 267 से 269 एवं 272 का दायित्व दिया गया है। संबंधित मामलों की सुनवाई तहसील कार्यालय, हरसरू में होगी।नायब तहसीलदार विनय मुद्गिल को मतदान केंद्र संख्या 8 से 27 एवं 173 से 186 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुनवाई तहसील कार्यालय, फर्रुखनगर में होगी। एसडीओ सुनील सैनी को मतदान केंद्र संख्या 434 से 439, 441 से 449, 458 से 459 एवं 495 से 499 का दायित्व दिया गया है। संबंधित मामलों की सुनवाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दरबारीपुर में की जाएगी।

The Haryana government has invited applications for government houses located in Chandigarh and Panchkula.
Haryana Government Invites Applications for Government Houses in Chandigarh and Panchkula

*गुरुग्राम विधानसभा*

तहसीलदार जगदीश चंद्र को मतदान केंद्र संख्या 77 से 105 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन मतदान केंद्रों से संबंधित दावों एवं आपत्तियों की सुनवाई तहसील कार्यालय, गुरुग्राम में की जाएगी। नायब तहसीलदार सुरिंदर कुमार को मतदान केंद्र संख्या 188 से 216 का दायित्व सौंपा गया है। इन मतदान केंद्रों से जुड़े मामलों की सुनवाई तहसील कार्यालय, गुरुग्राम में होगी। नायब तहसीलदार नरेंद्र सिंह को मतदान केंद्र संख्या 245 से 277 की जिम्मेदारी दी गई है। संबंधित मामलों की सुनवाई तहसील कार्यालय, कादीपुर में आयोजित की जाएगी। 

खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) राकेश शर्मा को मतदान केंद्र संख्या 131 से 159 का दायित्व सौंपा गया है। इन मतदान केंद्रों से संबंधित दावों एवं आपत्तियों की सुनवाई बीईओ कार्यालय, गुरुग्राम में की जाएगी।

सीडीपीओ मुनेश को मतदान केंद्र संख्या 26 से 52 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संबंधित मामलों की सुनवाई सीडीपीओ कार्यालय, विकास सदन, गुरुग्राम में होगी। सहायक प्राध्यापक यदुराज यादव को मतदान केंद्र संख्या 217 से 244 का दायित्व दिया गया है। इन मतदान केंद्रों से जुड़े मामलों की सुनवाई मार्केट कमेटी कार्यालय, गुरुग्राम में होगी।

सहायक प्राध्यापक गुलशन को मतदान केंद्र संख्या 406 से 435 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संबंधित मामलों की सुनवाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, वजीराबाद में होगी।

सहायक प्राध्यापक सचिन यादव को मतदान केंद्र संख्या 352 से 378 का दायित्व दिया गया है। इन मामलों की सुनवाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कन्हाई में की जाएगी।

सहायक प्राध्यापक पंकज को मतदान केंद्र संख्या 328 से 351 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संबंधित मामलों की सुनवाई जेडटीओ कार्यालय, सेक्टर-42, गुरुग्राम में होगी। 

सहायक प्राध्यापक दिनेश कुमार को मतदान केंद्र संख्या 53 से 76 का दायित्व दिया गया है। इन मामलों की सुनवाई एमसीजी कार्यालय, गुरुग्राम में की जाएगी। सहायक प्राध्यापक हरि प्रकाश को मतदान केंद्र संख्या 1 से 25 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संबंधित मामलों की सुनवाई पुराना एमसीजी कार्यालय, गुरुग्राम में होगी। सहायक प्राध्यापक विकास को मतदान केंद्र संख्या 106 से 130 का दायित्व दिया गया है। इन मतदान केंद्रों से संबंधित सुनवाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-4/7, गुरुग्राम में होगी। सहायक प्राध्यापक अमित गुप्ता को मतदान केंद्र संख्या 278 से 305 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संबंधित मामलों की सुनवाई राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अर्जुन नगर में होगी।

सहायक प्राध्यापक दिनेश को मतदान केंद्र संख्या 160 से 187 का दायित्व दिया गया है। इन मामलों की सुनवाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-4/7, गुरुग्राम में की जाएगी। सहायक प्राध्यापक वंदना को मतदान केंद्र संख्या 306 से 327 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संबंधित मामलों की सुनवाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चक्करपुर में होगी। सहायक प्राध्यापक रेनू को मतदान केंद्र संख्या 379 से 405 का दायित्व दिया गया है। इन मतदान केंद्रों से संबंधित दावों एवं आपत्तियों की सुनवाई राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-43, गुरुग्राम में की जाएगी।

The Haryana government has invited applications for government houses located in Chandigarh and Panchkula.
हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ और पंचकूला स्थित सरकारी मकानों के लिए मांगे आवेदन

*सोहना विधानसभा*

तहसीलदार यशवंत सिंह को मतदान केंद्र संख्या 1 से 18 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन मतदान केंद्रों से संबंधित दावों एवं आपत्तियों की सुनवाई तहसील कार्यालय, सोहना में की जाएगी। नायब तहसीलदार बीर सिंह को मतदान केंद्र संख्या 19 से 37 का दायित्व सौंपा गया है। इन मतदान केंद्रों से जुड़े मामलों की सुनवाई तहसील कार्यालय, सोहना में होगी।

बीडीपीओ सचेत मित्तल को मतदान केंद्र संख्या 105 से 127 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संबंधित दावों एवं आपत्तियों की सुनवाई बीडीपीओ कार्यालय, सोहना में की जाएगी। 

नायब तहसीलदार दया चंद को मतदान केंद्र संख्या 161 से 180 का दायित्व दिया गया है। इन मामलों की सुनवाई तहसील कार्यालय, तावडू में होगी। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) रेनू चावला को मतदान केंद्र संख्या 146 से 160 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संबंधित मामलों की सुनवाई बीईओ कार्यालय, सोहना में होगी। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) विजय परतेक को मतदान केंद्र संख्या 181 से 197 का दायित्व दिया गया है। इन मतदान केंद्रों से संबंधित सुनवाई बीईओ कार्यालय, तावडू में आयोजित की जाएगी।

सहायक प्राध्यापक कृष्ण कुमार दुग्गल को मतदान केंद्र संख्या 128 से 145 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संबंधित मामलों की सुनवाई एसडीएम कार्यालय, सोहना में होगी। सहायक प्राध्यापक स्नेह लता को मतदान केंद्र संख्या 198 से 216 का दायित्व दिया गया है। इन मामलों की सुनवाई तहसील कार्यालय, तावडू में होगी। सहायक प्राध्यापक दलजीत को मतदान केंद्र संख्या 78 से 104 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संबंधित दावों एवं आपत्तियों की सुनवाई एसडीएम कार्यालय, सोहना में की जाएगी। सहायक प्राध्यापक पूनम कुमारी को मतदान केंद्र संख्या 237 से 252 का दायित्व दिया गया है। इन मामलों की सुनवाई एसडीएम कार्यालय, तावडू में होगी। 

सहायक प्राध्यापक मिथलेश को मतदान केंद्र संख्या 253 से 269 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संबंधित मामलों की सुनवाई बीईओ कार्यालय, तावडू में होगी। सहायक प्राध्यापक हर्ष राठी को मतदान केंद्र संख्या 55 से 77 का दायित्व दिया गया है। 

सहायक प्राध्यापक सुनील कुमार को मतदान केंद्र संख्या 38 से 54 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संबंधित दावों एवं आपत्तियों की सुनवाई राजकीय महाविद्यालय, रिठौज में की जाएगी।

सहायक प्राध्यापक साक्षी को मतदान केंद्र संख्या 217 से 236 का दायित्व दिया गया है। इन मामलों की सुनवाई एसडीएम कार्यालय, तावडू में होगी। सहायक प्राध्यापक मनीषा चौधरी को मतदान केंद्र संख्या 270 से 292 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संबंधित दावों एवं आपत्तियों की सुनवाई बीईओ कार्यालय, तावडू में की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment