HBSE Result: हरियाणा बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित, देखें पूरी जानकारी

Published On: August 7, 2026
Follow Us
HBSE Result: हरियाणा बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित, देखें पूरी जानकारी

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा जुलाई-2026 में आयोजित करवाई गई सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) कंपार्टमैंट व अतिरिक्त विषय की एक दिवसीय परीक्षा एवं सैकेण्डरी (शैक्षिक) कंपार्टमेंट(E.I.O.P) व अतिरिक्त विषय  की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा का परिणाम 42.55 फीसदी तथा सैकेण्डरी की परीक्षा का परिणाम 60.42 रहा है। यह परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर देखा जा सकता है। 

इस आशय की जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि सीनियर सैकेण्डरी की परीक्षा में 24080 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिसमें 14990 छात्र एवं 9090 छात्राएं शामिल हैं, जिसकी पास प्रतिशतता 42.55 फीसदी रही।

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में प्रविष्ट हुए 24080 परीक्षार्थियों  में से 10247 उत्तीर्ण हुए तथा 12281 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट रही है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में 14990  छात्रों ने भाग लिया, जिसमें से 6269 छात्र पास हुए व 7645 छात्रों की कंपार्टमेंट रही तथा 9090 प्रविष्ट छात्राओं में से 3978 पास हुई व 4636 छात्राओं की कंपार्टमेंट रही। इस परीक्षा में छात्राओं ने छात्रों से 1.94 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशतता दर्ज की है। उन्होंने आगे बताया कि 51.13 पास प्रतिशतता के साथ जिला चरखी-दादरी परीक्षा परिणाम में शीर्ष पायदान पर रहा तथा यमुनानगर 29.30 पास प्रतिशतता के साथ सबसे निचले पायदान पर रहा। 

उन्होंने आगे बताया कि इसके अतिरिक्त  सैकेण्डरी (शैक्षिक) कंपार्टमेंट (E.I.O.P) व अतिरिक्त विषय की परीक्षा में प्रविष्ट हुए 24380 परीक्षार्थियों में से 14731 उत्तीर्ण हुए व 8425 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट (Eligible for improvement of Performance) तथा 1226 परीक्षार्थियों का परिणाम अनुत्तीर्ण रहा है, जिसकी पास प्रतिशतता 60.42 फीसदी रही।  उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में 15158 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें से 8885 छात्र पास हुए तथा 9222 प्रविष्ट छात्राओं मे से 5846 पास हुई। इस परीक्षा में छात्राओं ने छात्रों से 4.77 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशतता दर्ज की है। उन्होंने आगे बताया कि 82.58 पास प्रतिशतता के साथ जिला फतेहाबाद परीक्षा परिणाम में शीर्ष पायदान पर रहा तथा रेवाड़ी 26.12 पास प्रतिशतता के साथ सबसे निचले पायदान पर रहा।

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

उन्होंने आगे बताया कि परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिका की पुन:जांच/पुनर्मूल्यांकन के लिए निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment