जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह : सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए चयन हेतु 10 टीमों ने दी प्रस्तुति

Published On: August 7, 2026
Follow Us
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह : सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए चयन हेतु 10 टीमों ने दी प्रस्तुति


– सोमवार को होगा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए टीमों का चयन
सिरसा, 07 अगस्त।
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन हेतु विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शुक्रवार को स्थानीय विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानियां रोड सिरसा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली। चयन प्रक्रिया में जिले के 10 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया और देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, नृत्य, स्किट, भांगड़ा, गिद्धा तथा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम में डीपीसी कृष्ण वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागी टीमों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी टीमें पूरी तैयारी के साथ अपनी प्रस्तुति दें तथा निर्धारित समय-सीमा का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने बेहद उत्कृष्ट और प्रभावशाली प्रस्तुतियां दी हैं तथा इन्हीं प्रस्तुतियों के आधार पर उन टीमों का चयन किया जाएगा, जो 15 अगस्त को सिरसा में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में अपनी प्रस्तुति देंगी।

Jal Jeevan Mission 2.0 should be implemented more effectively in Haryana- Union Minister C.R. Patil
Jal Jeevan Mission 2.0 should be implemented more effectively in Haryana- Union Minister C.R. Patil


चयन प्रक्रिया में हेलन केलर स्कूल, प्रयास एवं आरकेजे स्कूल, द सिरसा स्कूल, गुरु नानक पब्लिक स्कूल, विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट जेवियर्स स्कूल, एवी इंटरनेशनल स्कूल, सेंट फ्रांसिस स्कूल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेला ग्राउंड, सिरसा तथा डीएवी पब्लिक स्कूल सिरसा की टीमों ने भाग लिया।
प्रतिभागी टीमों ने सांग, एक्सन सांग, कोरियोग्राफी, हरियाणवी नृत्य, राजस्थानी नृत्य, एक्रोबेटिक्स, भांगड़ा, गिद्धा जैसी प्रस्तुतियां दीं। निर्णायकों ने सभी प्रस्तुतियों का मूल्यांकन विषय-वस्तु, मंच संचालन, समय-सीमा, तालमेल और प्रस्तुति की गुणवत्ता के आधार पर किया।

चयनित टीमें 15 अगस्त के मुख्य समारोह में जिले की ओर से अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगी। आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के चयन हेतु बनाई गई कमेटी के सदस्य मौजूद रहे और सांस्कृतिक टीमों के इंचार्ज को सांस्कृतिक प्रस्तुति और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर शिक्षा विभाग से अमित देवगण, विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से प्रिंसिपल रामसिंह यादव, म्यूजिक अध्यापक विक्रम मौजूद रहे।

The Haryana government has invited applications for government houses located in Chandigarh and Panchkula.
चंडीगढ़ में सरकारी मकानों के दुरुपयोग पर हरियाणा सरकार सख्त

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment