चंडीगढ़ में सरकारी मकानों के दुरुपयोग पर हरियाणा सरकार सख्त

Published On: August 7, 2026
Follow Us
The Haryana government has invited applications for government houses located in Chandigarh and Panchkula.

सरकारी मकान पाने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को देना होगा स्वयं आवास में रहने का प्रमाण-पत्र

Jal Jeevan Mission 2.0 should be implemented more effectively in Haryana- Union Minister C.R. Patil
Jal Jeevan Mission 2.0 should be implemented more effectively in Haryana- Union Minister C.R. Patil

चंडीगढ़, 7 अगस्त-हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ में आवंटित सरकारी मकानों के दुरुपयोग, विशेषकर सबलेटिंग (किराये पर देने) पर रोक लगाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने ऐसे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से स्व-प्रमाणन (सेल्फ-सर्टिफिकेशन) लेने का निर्णय लिया है, जिन्हें यूटी चंडीगढ़ प्रशासन अथवा राज्य सरकार द्वारा सरकारी आवास आवंटित किए गए हैं।

मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक आवंटी को यह प्रमाणित करना होगा कि उसने आवंटित सरकारी आवास किसी अन्य व्यक्ति को किराये पर नहीं दिया है तथा वह स्वयं उसी आवास में रह रहा है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम के मानेसर में किया 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के दूसरे चरण का शुभारंभ

जारी निर्देशों में कहा गया है कि यूटी चंडीगढ़ की हाउस अलॉटमेंट कमेटी के सचिव ने सरकार को अवगत कराया है कि पंजाब एवं हरियाणा सरकारों, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय तथा चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारियों को जनरल पूल से आवंटित सरकारी आवासों में सबलेटिंग, अनधिकृत कब्जे, दुरुपयोग तथा बिना अनुमति किए गए निर्माण संबंधी शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं।

इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए हरियाणा सरकार ने निर्णय लिया है कि सभी पात्र सरकारी कर्मचारियों से स्व-प्रमाणन प्राप्त किया जाए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आवंटित सरकारी आवास का उपयोग नियमों के अनुरूप किया जा रहा है।

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह : सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए चयन हेतु 10 टीमों ने दी प्रस्तुति
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह : सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए चयन हेतु 10 टीमों ने दी प्रस्तुति

मुख्य सचिव ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, हरियाणा लोक सेवा आयोग, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग, हरियाणा विधानसभा, पुलिस महानिदेशक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी), लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) के इंजीनियर-इन-चीफ सहित सभी संबंधित कार्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने प्रशासनिक नियंत्रणाधीन ऐसे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से निर्धारित प्रमाण-पत्र प्राप्त करना सुनिश्चित करें, जिन्हें सरकारी आवास आवंटित किए गए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Jal Jeevan Mission 2.0 should be implemented more effectively in Haryana- Union Minister C.R. Patil

Jal Jeevan Mission 2.0 should be implemented more effectively in Haryana- Union Minister C.R. Patil

August 7, 2026

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम के मानेसर में किया 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के दूसरे चरण का शुभारंभ

August 7, 2026
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह : सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए चयन हेतु 10 टीमों ने दी प्रस्तुति

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह : सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए चयन हेतु 10 टीमों ने दी प्रस्तुति

August 7, 2026
Dr. Ambedkar Scheme: A Haryana government scheme; these individuals will receive ₹3.5 lakh.

हरियाणा में 24 आईएएस और एचसीएस अधिकारियों के तबादले, सूची हुई जारी

August 7, 2026
Private school operators have expressed resentment over government policies and will soon meet the Education Minister and the Chief Minister to address their issues.

निजी स्कूल संचालकों ने सरकार की नीतियों पर जताया रोष, समस्याओं के समाधान को लेकर जल्द शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात

August 7, 2026
देश सरकार की होम-स्टे प्रशिक्षण योजना का विस्तार, भिवानी के युवाओं से 16 अगस्त तक आवेदन करने की अपील

देश सरकार की होम-स्टे प्रशिक्षण योजना का विस्तार, भिवानी के युवाओं से 16 अगस्त तक आवेदन करने की अपील

August 7, 2026

Leave a Comment