Haryana Jobs: हरियाणा में जल्द होगी ग्रुप-C के 3112 पदों पर भर्ती, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन ?

Published On: January 10, 2026
Follow Us
Recruitment for 3112 Group C posts

Haryana Jobs: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। जानकारी के मुताबिक, HSSC ने बीते दिन विज्ञापन जारी कर ग्रुप-सी के 3,112 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने शुक्रवार को X पर पोस्ट कर कहा कि विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत ग्रुप C के विभिन्न पदों और 03/2026 के तहत स्टेनो पद हेतु विज्ञापन जारी कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, अभ्यर्थी कुल 3112 पदों पर अपना आवेदन 02 फरवरी 2026 से लेकर 15 फरवरी 2026 रात 11.59 बजे तक दे सकते हैं। Haryana Jobs

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
Recruitment for 3112 Group C posts

जानकारी के मुताबिक, बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया में किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। आवेदन केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। आयोग ने कहा है कि विज्ञापन संख्या 04-2024, 08-2024, 09/2024 एवं 11-2024 के तहत पहले आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को इस विज्ञापन के लिए नया आवेदन करना होगा। Haryana Jobs

मिली जानकारी के अनुसार, वहीं एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि और परीक्षा तिथि की जानकारी अलग से आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment