Haryana: हरियाणा में इन अधिकारियों और कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई, CM सैनी ने दिए आदेश

Published On: January 10, 2026
Follow Us
Action will be taken against these officers and employees

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में मंत्री अनिल विज के श्रम विभाग में करोड़ों रुपए के वर्क स्लिप घोटाले के बाद अब विभाग में Online Transfer में हेरफेर का मामला सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, इसमें मनचाही सीट व जगह के लिए रेट कार्ड के उपयोग का आरोप लगा है। इसका खुलासा तब हुआ है, जब यह मामला पंजाब एंड हरियाणा HC पहुंचा। HC ने इस मामले में ACB को जांच के आदेश दिए हैं। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, सीएम नायब सैनी के संज्ञान में भी यह मामला पहुंच चुका है और उन्होंने भी अधिकारियों को जांच की मॉनिटरिंग के साथ सभी बिंदुओं पर दोषी मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की हिदायत दी है। Haryana News

क्या है पूरा मामला…

एक लाख रुपए लेने का आरोप

हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने
हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के श्रम विभाग का यह मामला है। सूत्रों की मानें तो यह पूरा मामला 2023-24 में हुए Online Transfer से जुड़ा हुआ है, जिसमें मनपसंद जगह Transfer के बदले एक लाख रुपए मांगने का आरोप लगा है। दरअसल, विभाग के ही एक कर्मचारी ने पंजाब हरियाणा HC में इसको लेकर एक याचिका दाखिल की है, जिसमें कहा गया है कि Online Transfer के दौरान उसके साथ धोखा किया गया है। Haryana News

मनचाही पोस्टिंग

मिली जानकारी के अनुसार, HC में दाखिल याचिका में याचिकाकर्ता ने लिखा है कि कि Online Transfer के तहत उसका Transfer चंडीगढ़ कर दिया गया। उसकी ओर से इसकी जब पड़ताल की गई तो पता चला कि उसने इसका कोई ऑप्शन नहीं भरा गया। जब इस मामले में उच्च अधिकारियों से बात की गई तो पता चला कि 1 लाख रुपए देने पर ही मनचाही जगह पोस्टिंग मिलती है। याचिका पर सुनवाई के बाद HC की ओर से इस मामले में जांच कराने के आदेश दिए गए हैं। Haryana News

अब आगे क्या…

जानकारी के मुताबिक, पंजाब हरियाणा HC की ओर से इस मामले की जांच के लिए सरकार को लिखा गया है। सूत्रों की मानें तो इस मामले में ACB ने जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान दो दर्जन के करीब कर्मचारियों को संदिग्ध माना गया है। सूत्रों की मानें तो ये सभी कर्मचारी Transfer Policy में शामिल हुए थे। HC के इस निर्देश के बाद पूरे श्रम विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। बताया जा रहा है कि इस कार्यकाल के अधिकारी और कर्मचारी संबंधित मामले से जुड़े दस्तावेज जुटाने में लग गए हैं। Haryana News

Pehowa Municipal Council Secretary suspended in Haryana
Haryana News: हरियाणा में पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड, प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर हुआ एक्शन

घोटाले में जांच शुरू

मिली जानकारी के अनुसार, श्रम विभाग में अभी संभावित 1500 करोड़ रुपए के घोटाले की जांच को लेकर सरकार की ओर से हाई लेवल कमेटी का गठन किया है। सीएम नायब सैनी खुद इस मामले को लेकर बेहद गंभीर हैं। उन्होंने इस मामले की जांच की रिपोर्ट कमेटी से एक महीने में देने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री ने जांच के लिए पंकज अग्रवाल, IAS की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की है, जिसमें राजीव रतन, IAS और पंकज नैन, IPS सदस्य हैं। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, यह कमेटी पूरे मामले की जांच करेगी और विभिन्न अधिकारियों तथा अन्य लोगों द्वारा की गई अनियमितताओं का पता लगाएगी। इसके अलावा, यह समिति विभाग को सुधारात्मक या निवारक उपायों की भी सिफारिश करेगी, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना न हो। यह समिति सभी तथ्यों की जांच कर एक माह में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। Haryana News

वर्क स्लिप घोटाला

हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज ने इस साल की शुरुआत में राज्य के भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड का एक सामान्य ऑडिट कराने का आदेश दिया था। अगस्त 2023 से मार्च 2025 के बीच 13 जिलों में जारी किए गए करीब 6 लाख वर्क स्लिप्स में से 5.46 लाख से ज्यादा, यानी 91 प्रतिशत से अधिक, फर्जी निकले। Haryana News

Haryana IAS Transfers: हरियाणा में तीन IAS अफसरों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया, देखें पूरी लिस्ट
Haryana IAS Transfers: हरियाणा में तीन IAS अफसरों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया, देखें पूरी लिस्ट

जानकारी के मुताबिक, 2.21 लाख मजदूर पंजीकरण में से शारीरिक जांच (फिजिकल वेरिफिकेशन) के बाद सिर्फ 14,240 ही सही पाए गए। इस मामले में अभी जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment