सिधरावाली उप-स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जाएगा अपग्रेड, 12 नए पद स्वीकृत : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

Published On: August 20, 2026
Follow Us
Sidharawali Sub-Health Centre to be upgraded to Primary Health Centre; 12 new posts sanctioned: Health Minister Aarti Singh Rao

चंडीगढ़, 20 अगस्त—  हरियाणा सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुलभ बनाने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से गुरुग्राम जिले के सिधरावाली स्थित उप-स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के रूप में अपग्रेड करने की मंजूरी प्रदान की गई है। इसके साथ ही नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सुचारू संचालन के लिए 12 नए पदों को भी स्वीकृति दी गई है।

किसानों को गेहूं का गुणवत्तायुक्त बीज और खाद की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित हो : कृषि मंत्री
Quality Wheat Seed and Fertiliser to be Made Available to Farmers on Time: Shyam Singh Rana

उन्होंने कहा कि स्वीकृत पदों में एक मेडिकल ऑफिसर, एक महिला मेडिकल ऑफिसर, एक डेंटल सर्जन, दो फार्मासिस्ट, एक स्टाफ नर्स, एक लैब टेक्नीशियन, एक एमपीएचएस (पुरुष), एक एमपीएचएस (महिला) तथा तीन क्लास-IV कर्मचारी शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को उनके घर के नजदीक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है। इसी उद्देश्य के तहत स्वास्थ्य संस्थानों को आवश्यकतानुसार अपग्रेड करने के साथ-साथ वहां पर्याप्त चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सिधरावाली उप-स्वास्थ्य केंद्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में अपग्रेड होने से सिधरावाली सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर पहले से बेहतर एवं व्यापक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे ग्रामीण नागरिकों को सामान्य उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के लिए दूर-दराज के स्वास्थ्य संस्थानों पर निर्भरता कम होगी तथा उन्हें समय पर उपचार की सुविधा मिल सकेगी।

Haryana fixes stamp duty, registration fee at Rs. 500 each for PMAY-U 2.0 homes up to 60 sq m
Haryana fixes stamp duty, registration fee at Rs. 500 each for PMAY-U 2.0 homes up to 60 sq m

उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही सशक्त और विकसित हरियाणा की आधारशिला हैं। राज्य सरकार ग्रामीण स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने और नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता और स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी स्वास्थ्य संस्थानों को आवश्यकतानुसार सुदृढ़ किया जाएगा।

Haryana Government offers a major benefit to Pradhan Mantri Awas Yojana-Urban 2.0 beneficiaries; property registration will now cost ₹500.
CM Nayab Singh Saini attends statue installation ceremony of Sant Guru Ravidas Ji at Jadaula village in Kaithal

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment