हरियाणा में पटवारी और सहयोगी गिरफ्तार, 20 हजार की ले रहे थे रिश्वत

Published On: August 25, 2026
Follow Us
Patwari and associate arrested in Haryana; were accepting a bribe of ₹20,000.

₹20 हजार रिश्वत लेते पानीपत में सुभाष पटवारी और निजी व्यक्ति गिरफ्तार

पानीपत, 25 अगस्त। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (SV&ACB), पानीपत यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए सुभाष , हलका पटवारी और एक निजी व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुभाष, हलका पटवारी बाबरपुर, तहसील बापौली, जिला पानीपत तथा उस्मान, निजी व्यक्ति, निवासी अधमी, जिला पानीपत के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना SV&ACB, करनाल में FIR संख्या 22, दिनांक 25.08.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

The Haryana government has sought details of vacancies from all departments; the process of identifying posts reserved for former Agniveers has begun.
हरियाणा सरकार ने सभी विभागों से मांगा रिक्तियों का ब्यौरा, पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित पदों की पहचान का काम शुरू

क्या था मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी कि उसके रिश्तेदार की गांव गंजबार, जिला पानीपत स्थित 100 वर्ग गज कृषि भूमि के इंतकाल (म्यूटेशन) दर्ज करने के एवज में पटवारी सुभाष ने पहले ₹35,000 की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता के अनुरोध पर रिश्वत की रकम ₹20,000 तय हुई। शिकायत के आधार पर SV&ACB की टीम ने जाल बिछाया। पटवारी सुभाष और निजी व्यक्ति उस्मान को ₹20,000 की रिश्वत राशि स्वीकार करते हुए टोल प्लाजा के पास, HSVP सेक्टर-18, पानीपत कार्यालय के नजदीक रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर राजपत्रित अधिकारी एवं शैडो विटनेस भी मौजूद रहे। यह ट्रैप SV&ACB यूनिट पानीपत के नेतृत्व में लगाया गया।

हरियाणा में इन्फ्लुएंजा की स्थिति नियंत्रण में, स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ाई: डॉ. सुमिता मिश्रा
हरियाणा में इन्फ्लुएंजा की स्थिति नियंत्रण में, स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ाई: डॉ. सुमिता मिश्रा

संदेश-

हरियाणा पुलिस का भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। ब्यूरो का स्पष्ट संदेश है कि सरकारी कार्य के बदले रिश्वत मांगने या लेने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

25 HP ट्रांसफार्मर बदलने के नाम पर ₹15 हजार रिश्वत की मांग, फोरमैन ₹14 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The Haryana government has sought details of vacancies from all departments; the process of identifying posts reserved for former Agniveers has begun.

हरियाणा सरकार ने सभी विभागों से मांगा रिक्तियों का ब्यौरा, पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित पदों की पहचान का काम शुरू

August 26, 2026
हरियाणा में इन्फ्लुएंजा की स्थिति नियंत्रण में, स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ाई: डॉ. सुमिता मिश्रा

हरियाणा में इन्फ्लुएंजा की स्थिति नियंत्रण में, स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ाई: डॉ. सुमिता मिश्रा

August 26, 2026

25 HP ट्रांसफार्मर बदलने के नाम पर ₹15 हजार रिश्वत की मांग, फोरमैन ₹14 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

August 26, 2026
What will the weather be like in Haryana until August 30? Check the Meteorological Department's forecast.

हरियाणा में 30 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम, देखें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

August 25, 2026
हरियाणा में तालाबों के आसपास बनेंगी योगशाला और ओपन जिम, सीएम सैनी ने किया ऐलान

हरियाणा में तालाबों के आसपास बनेंगी योगशाला और ओपन जिम, सीएम सैनी ने किया ऐलान

August 25, 2026
Foreign languages—French and German—are being taught in Haryana's government schools; the number of seats for the 'Super 100' program has been increased to 500.

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढाई जा रही विदेशी भाषा, फ्रेंच और जर्मन भाषाएं; ‘सुपर 100’ की सीटें बढ़ाकर 500 की गईं

August 25, 2026

Leave a Comment