होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

Published On: August 29, 2026
Follow Us
Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI

•     5G वायरलेस ब्रॉडबैंड ग्राहक 92.7 लाख के पार, फिक्स्ड वायरलाइन में भी जियो नंबर वन

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

नई दिल्ली, 29 अगस्त, 2026: हाई-स्पीड इंटरनेट बाजार में रिलायंस जियो की पकड़ जुलाई में और मजबूत हुई। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण यानी ट्राई (TRAI) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 5G आधारित वायरलेस ब्रॉडबैंड में जियो के ग्राहक बढ़कर 92.7 लाख हो गए हैं। देश में इस सेवा के कुल 1.32 करोड़ ग्राहकों में जियो की हिस्सेदारी 70 फीसदी से भी अधिक हो गई है। 

वायर वाले यानी फिक्स्ड वायरलाइन ब्रॉडबैंड में भी जियो पहले स्थान पर बना हुआ है। जुलाई के अंत तक इस बाजार में जियो के 1.47 करोड़ ग्राहक थे, जबकि एयरटेल के करीब 34 लाख कम, यानी 1.13 करोड़ ग्राहक थे।

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

5G वायरलेस ब्रॉडबैंड ऐसे इलाकों में भी घर तक तेज इंटरनेट पहुंचाने की क्षमता रखता है, जहां फाइबर बिछाना मुश्किल हो या उसमें ज्यादा समय लगे। जुलाई में जियो ने 5G वायरलेस में करीब 1.56 लाख नए कनेक्शन जोड़े और उसका ग्राहक आधार 91.14 लाख से बढ़कर 92.70 लाख हो गया। जियो UBR नाम की एक दूसरी फिक्स्ड वायरलेस तकनीक का भी इस्तेमाल करता है। जुलाई के अंत तक इस तकनीक पर जियो के 51.38 लाख कनेक्शन थे। दोनों को मिलाकर जियो का कुल फिक्स्ड वायरलेस ग्राहक आधार करीब 1.44 करोड़ हो गया।

मोबाइल बाजार में भी जियो सबसे बड़ा ऑपरेटर बना रहा। जुलाई के अंत तक उसके कुल मोबाइल कनेक्शन 50.6 करोड़ से ज्यादा थे। ट्राई के मुताबिक मोबाइल बाजार में जियो की हिस्सेदारी 39.29 फीसदी और एयरटेल की 38.01 फीसदी रही। 

A 40-kilometer-long ring road is being constructed in Ambala, Haryana, at a cost of ₹691 crore; it will benefit lakhs of motorists.
हरियाणा के अंबाला में 691 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो रहा है 40 किलोमीटर लंबा रिंग रोड, लाखों वाहन चालकों को मिलेगा फायदा

कुल मिलाकर जुलाई के आंकड़े बताते हैं कि जियो की बढ़त अब केवल मोबाइल तक सीमित नहीं है। फिक्स्ड वायरलाइन और 5G वायरलेस, होम ब्रॉडबैंड के दोनों मोर्चों पर वह पहले स्थान पर बना हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.

पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

August 29, 2026
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

August 29, 2026
A 40-kilometer-long ring road is being constructed in Ambala, Haryana, at a cost of ₹691 crore; it will benefit lakhs of motorists.

हरियाणा के अंबाला में 691 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो रहा है 40 किलोमीटर लंबा रिंग रोड, लाखों वाहन चालकों को मिलेगा फायदा

August 29, 2026
HCS Transfers: Administrative reshuffle in Haryana; several HCS officers transferred.

HCS Transfers: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, कई HCS के तबादले

August 27, 2026
ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

August 27, 2026
Dr. Arvind Sharma hands over appointment letters to 380 D-Group employees of Tourism Department, extends best wishes to newly appointed employees

हरियाणा सरकार ने विभागों को दिए निर्देश, कॉमन कैडर ग्रुप-डी पदों की नवीनतम रिक्तियों का करें सत्यापन एवं ऑनलाइन अपडेशन

August 27, 2026

Leave a Comment