Quiz Q&A: हरियाणा में मिनी इटली के नाम से जाना जाता है ये गांव, जाने वजह ?

Published On: January 6, 2026
Follow Us
Quiz Q&A: हरियाणा में मिनी इटली के नाम से जाना जाता है ये गांव, जाने वजह ?

GK Question And Answer: हरियाणा के किस गांव को मिनी इटली कहा जाता है इसी तरह के जनरल नॉलेज से जुड़े प्रश्नों के जवाब जाने के लिए ये पूरा आर्टिकल पढ़ना आपके लिए बहुत जरूरी है। जानकारी के मुताबिक, छात्रों के लिए GK सभी विषय की तरह एक अहम विषय बन गया है। इस विषय को पढ़ने से छात्रों का नॉलेज लेवल बढ़ता है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह एक विषय है, जिसकी मदद से छात्र प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर पाते हैं। इस विषय के ज्ञान से छात्रों को देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में भी अच्छा नॉलेज हो जाता है।

सवाल: हरियाणा से होकर कौन-सी नदी सबसे लंबी दूरी तक बहती है?

जवाब: हरियाणा में सबसे लंबी दूरी तक बहने वाली प्रमुख नदी यमुना (Yamuna) है, जो राज्य की पूर्वी सीमा पर लगभग 320 किमी से ज्यादा तक प्रवाहित होती है। यह सदाबहार नदी उत्तराखंड के यमुनोत्री ग्लेशियर से निकलती है और यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत और फरीदाबाद जिलों से होकर गुजरती है।

Good news for students in Haryana! Now
Haryana: हरियाणा में छात्रों के लिए खुशखबरी ! अब जितने ज्यादा नंबर उतना ज्यादा मिलेगा पैसा

सवाल: हरियाणा के किस हिस्से में आज भी ब्रिटिश काल की सिंचाई नहरें लगभग उसी रूप में इस्तेमाल हो रही

जवाब: हरियाणा के रोहतक, झज्जर, सोनीपत, करनाल, और यमुनानगर जैसे पूर्वी और मध्य हिस्सों में पश्चिमी यमुना नहर प्रणाली का उपयोग आज भी मुख्य रूप से ब्रिटिश काल (19वीं सदी के मध्य में पुनर्गठित) के मूल ढांचे के अनुसार हो रहा है। यह नहर अंबाला, करनाल, रोहतक, जींद और हिसार जिलों की सिंचाई करती है।

सवाल: हरियाणा में कौन-सी नदियां अब लगभग सूख चुकी हैं?

जवाब: हरियाणा में सरस्वती, दृषद्वती, सोटा, और चौटांग नदियां लगभग सूख चुकी हैं या बरसाती नालों में बदल गई हैं। इसके अलावा, साहिबी, इन्दौरी, कृष्णावती, और दोहन जैसी मौसमी नदियां अस्तित्व के संकट से जूझ रही हैं, जिनका बहाव केवल बारिश के दिनों में ही दिखता है।

Now there is no need to go to the market to sell vegetablesNow there is no need to go to the market to sell vegetables
Haryana: अब सब्जियां बेचने के लिए बाजार जाने की नहीं जरूरत, अब सरकार देगी सही दाम, जाने नई योजना ?

सवाल: हरियाणा को भारत का अन्न भंडार क्यों कहा जाता है?

जवाब: हरियाणा को अत्यधिक उपजाऊ भूमि, हरित क्रांति में प्रमुख भूमिका, और गेहूं, चावल, कपास और दूध के उत्पादन के कारण भारत का अन्न भंडार कहा जाता है। यह राज्य देश के कुल गेहूं उत्पादन में लगभग 9% का योगदान देता है और कृषि के साथ ही पशुपालन में भी आगे हैं।

सवाल: हरियाणा के किस गांव कहा जाता है मिनी इटली और क्यो?

जवाब: हरियाणा के कैथल जिले के धारेड़ू (Dhareru) गांव को ‘मिनी इटली’ कहा जाता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि साल 2000 के बाद से इस गांव के लगभग हर घर से कोई न कोई सदस्य काम के सिलसिले में इटली जा चुका है और वहां की आर्थिक निर्भरता और जीवनशैली के प्रभाव के कारण इसे यह उपनाम मिला है।

Big news for the people of Haryana
Haryana: हरियाणा वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, खाटू धाम के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment