Haryana : हरियाणा के इस जिले में बनेगा खेल स्टेडियम, सरकार ने दी मंजूरी

Published On: February 7, 2026
Follow Us
A sports stadium will be built in this district of Haryana.

Haryana : हरियाणा में अंबाला जिले के युवा खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर आई है। शहजादपुर के बडागढ़ गांव में हॉकी एस्ट्रोटर्फ और 4-लेन सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक वाले एक आधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। यह प्रोजेक्ट करोड़ों रुपये का है और उम्मीद है कि निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। यह जिले का पहला हॉकी एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड और सिंथेटिक ट्रैक होगा।

CM सैनी ने दी मंजूरी

CM नायब सिंह सैनी ने CM कप के दौरान इसकी घोषणा की थी, जिससे खिलाड़ियों की लगभग पांच साल पुरानी मांग पूरी हुई है. लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है और शिव नरेश कंपनी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है. अधिकारियों का लक्ष्य है कि दिसंबर 2026 तक पूरा प्रोजेक्ट पूरा कर लिया जाए।

Good news for traders in Haryana
Haryana: हरियाणा में व्यापारियों के लिए खुशखबरी, अब सरकार देगी 20 लाख तक की सहायता राशि

इन गांवों को होगा फायदा

चार-लेन सिंथेटिक ट्रैक धावकों के लिए खास तौर पर फायदेमंद होगा. नारायणगढ़, शहजादपुर और आस-पास के सैकड़ों गांवों के युवा अब अपने घर के पास बेहतर सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे. इससे भविष्य में नेशनल और इंटरनेशनल लेवल के खिलाड़ी तैयार होने की संभावना बढ़ेगी.

CM सैनी ने पहले बडागढ़ में इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था और कहा था कि उच्च स्तरीय सुविधाएं खिलाड़ियों को ओलंपिक स्तर तक पहुंचने में मदद करेंगी.

LPG cylinders will now be available in Haryana
Haryana: अब हरियाणा में 25 दिन बाद मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर, सरकार ने लगाई पाबंदी

जमीन होगी महंगी

हरियाणा के अबांला जिले में करोड़ों रुपये की लागत से एक आधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाया जाएगा. जिससे जमीन की कीमतें आसमान छूने लगेंगी.

ग्रामीण स्तर पर खेलों में होगा सुधार

यह कदम खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए प्रेरणादायक है.अब जिले में हॉकी और एथलेटिक्स की प्रतिभा बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ पाएगी. स्थानीय युवा अब अपने सपनों को पूरा करने के करीब हैं. यह सरकारी पहल जमीनी स्तर पर खेलों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण है.

A Vita milk plant will be built here in Haryana
Haryana: हरियाणा में यहां बनेगा 300 करोड़ में वीटा मिल्क प्लांट, CM सैनी ने की घोषणा

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment