Aaj Ka Mausam: अगले कुछ दिनों के लिए उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में दिखने लगा है, जिससे न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। लोगों को आने वाले दिनों में खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
इन राज्यों में चलेगी शीतलहर
5 जनवरी से ठंड का असर और बढ़ेगा। पंजाब, हरियाणा, और चंडीगढ़ में 5 से 8 जनवरी तक शीतलहर चलने की संभावना है। वहीं, राजस्थान में इसका असर सबसे लंबा रह सकता है, जहां पश्चिमी राजस्थान में 5 से 9 जनवरी और पूर्वी राजस्थान में 5 से 10 जनवरी तक शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। इसके अलावा झारखंड में भी 6 और 7 जनवरी को अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है।
घने कोहरे की चादर में लिपटे रहेंगे कई शहर
ठंड के साथ-साथ घना कोहरा भी एक बड़ी चुनौती बना रहेगा। पंजाब, हरियाणा, और चंडीगढ़** में 7 जनवरी तक रात और सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में यह स्थिति 8 जनवरी तक बनी रह सकती है, जबकि बिहार और उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों में 11 जनवरी तक घना कोहरा परेशान कर सकता है। इसी तरह, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, और झारखंड में भी 6 से 8 जनवरी तक अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा देखने को मिलेगा, जिससे यातायात प्रभावित होने की आशंका है।
पहाड़ों पर बर्फबारी का असर
जम्मू-कश्मीर में 6 जनवरी तकऔर हिमाचल प्रदेश में 5 और 6 जनवरी को हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड में 6 जनवरी को बारिश-बर्फबारी के साथ-साथ 5 और 6 जनवरी को पाला पड़ने की भी चेतावनी दी गई है, जिससे फसलों को नुकसान हो सकता है। पहाड़ों पर हो रही इसी बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों की ओर बर्फीली हवाएं चल रही हैं, जो ठंड को और बढ़ा रही हैं।













