Aaj Ka Mousam: हरियाणा समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम, देखें नई रिपोर्ट

Published On: February 15, 2026
Follow Us
How will the weather be today across the country including Haryana

Aaj Ka Mousam: हरियाणा समेत देशभर में आज मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, इसको लेकर IMD ने ताजा रिपोर्ट जारी कर दी है। आइए जानते है नई मौसम रिपोर्ट के अनुसार आज किन-किन जगहों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि होने वाली है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। आइए देखें पूरी रिपोर्ट…

उत्तर भारत समेत अन्य 11 राज्यों में मौसम विभाग ने 24 घंटे बाद 11 राज्यों में मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। पहाड़ी राज्यों के लिए भी IMD ने नया अपडेट जारी किया है। महाराष्ट्र और कर्नाटक के कई हिस्सों में अगले 3 दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है। Aaj Ka Mousam

देश के इन 11 राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक देश के 11 राज्यों में पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 16 फरवरी और 17 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 17 और 18 फरवरी को कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 17 से 18 फरवरी को हल्की बारिश की चेतावनी है। मध्य प्रदेश में 18 और 19 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 16 से 18 फरवरी के दौरान गरज चमक और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। Aaj Ka Mousam

उत्तर भारत में आज कैसा रहेगा मौसम

Opposition should look at its own record before lecturing us on law and order – Chief Minister
हरियाणा विधानसभा में दिवंगत पूर्व विधायकों, शहीद जवानों और हादसों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

मौसम विभाग के मुताबिक ठंड तो लगभग चली गई है लेकिन हल्के से मध्यम कोहरे अभी भी लोगों को परेशान करेंगे। यूपी के मथुरा, आगरा, अलीगढ़, अमेठी, बागपत, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, इटावा, फतेहपुर, गाजियाबाद, गाजीपुर और झांसी में कोहरे परेशान करने वाले हैं। इसके अलावा हरियाणा के गुरुग्राम, अलवर, हिसार, करनाल, झज्जर, रोहतक और जिंद में भी सुबह के समय दृश्यता कम रहेगा। पंजाब की बात करें तो यहां अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, जालंधर और मोहाली में भी कोहरे मुश्किलें बढ़ाएंगे।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आने वाले सप्ताह में बारिश नहीं होगी। दिन में धूप खिली हुई रहेगी। तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि, सुबह और शाम के समय थोड़ी ठंड रहेगी। Aaj Ka Mousam

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

IMD के मुताबिक उत्तर प्रदेश में आने वाले सप्ताह में मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में 17 और 18 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें सहारनपुर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, इटावा, ओरैया, फर्रुखाबाद और मैनपुरी जिले शामिल हैं। इस बारिश की वजह से ठंड बढ़ सकती है।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

Congress Comes to House with Pre-Decided Agenda, Relies on False Claims and Allegations – Chief Minister
कांग्रेस का एजेंडा पहले से तय, झूठ बोलना और आरोप लगाना ही इनका काम — मुख्यमंत्री

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक बिहार में अगले 3 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, पटना के आसपास के जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, जिन जिलों में कोहरे की चेतावनी है, उनमें सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गया, जहानाबाद, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, किशनगंज, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी शामिल हैं।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

IMD के मुताबिक उत्तराखंड में भी आने वाले सप्ताह में बारिश की संभावना जताई है। जिन जिलों में बारिश की चेतावनी है उनमें चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल और टिहरी शामिल है। इस बारिश के चलते तापमान में 1 से 2 डिग्री की कमी देखने को मिल सकती है। Aaj Ka Mousam

हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में भी अगले 48 घंटे बाद बारिश दस्तक दे सकती है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें शिमला, कांगड़ा, मंडी, सोलन, चंबा और हमीरपुर हैं। यहां बारिश होने से ठंड एक बार फिर से बढ़ सकती है।

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, पीएम के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन

IMD के मुताबिक आने वाले सप्ताह में राजस्थान में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 17 और 18 फरवरी को जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है उनमें जयपुर, अजमेर, बाड़मेर, बांसवाड़ा, भरतपुर, बीकानेर, चुरू, दौसा, धौलपुर, जोधपुर और झुंझुनू हैं। Aaj Ka Mousam

मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में भी 18 और 19 फरवरी को बारिश की संभावना है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें जबलपुर, कटनी, सिवनी, छिंदवाड़ा, रीवा, सतना और सीधी शामिल हैं। इस बारिश की वजह से ठंड थोड़ी बढ़ सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment