Haryana: पंजाब CM ऑफिस-चंडीगढ़ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा सचिवालय में भी अलर्ट जारी

Published On: February 19, 2026
Follow Us
Punjab CM office, Chandigarh court bomb threat

Haryana: E-mail के जरिए चंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय और चंडीगढ़ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है और पूरे इलाके को खाली करा लिया गया।

साथ ही हरियाणा सचिवालय को भी अलर्ट पर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, धमकी भरा E-mail संबंधित विभाग को मिला था, जिसमें पंजाब सचिवालय में विस्फोट करने की बात कही गई है। इस E-mail का स्क्रीनशॉट वायरल हुआ है। हालांकि, इसकी पुलिस या प्रशासन के किसी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है। हम भी इस E-mail की पुष्टि नहीं करता। Haryana News

हालांकि, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी और लोगों को सचिवालय से सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया। पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। पूरे इलाके की बारीकी से तलाशी ली जा रही है।

Opposition should look at its own record before lecturing us on law and order – Chief Minister
हरियाणा विधानसभा में दिवंगत पूर्व विधायकों, शहीद जवानों और हादसों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध वस्तुओं की जांच की जा रही है और हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। बता दें कि मंगलवार को भी मोहाली के अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसमें CM मान एडमिट थे। हालांकि, यह धमकी झूठी निकली। Haryana News

ये बातें लिखीं

मिली जानकारी के अनुसार, सामने आए E-mail के स्क्रीनशॉट में दिख रहा है कि यह सचिवालय को आज सुबह 9 बजकर 46 मिनट पर मिला। इसमें लिखा है कि मान (CM भगवंत मान) का दफ्तर, सेक्रेटेरिएट और चंडीगढ़ कोर्ट में दोपहर 2.11 बजे धमाका होगा।

जानकारी के मुताबिक, इसके बाद लिखा है – पंजाब अब खालिस्तान बनकर रहेगा। मान (CM भगवंत मान) के दफ्तर में दोपहर 2.11 बजे धमाका होगा। वहीं, चंडीगढ़ कोर्ट में दोपहर 3.11 बजे ब्लास्ट होगा। मेल में नीचे भगवंत मान के दफ्तर और घर को निशाना बनाने का जिक्र है। Haryana News

Congress Comes to House with Pre-Decided Agenda, Relies on False Claims and Allegations – Chief Minister
कांग्रेस का एजेंडा पहले से तय, झूठ बोलना और आरोप लगाना ही इनका काम — मुख्यमंत्री

Punjab CM office, Chandigarh court bomb threat

सचिवालय भी अलर्ट पर

मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब सचिवालय को मिली धमकी के बाद हरियाणा सचिवालय में भी अलर्ट कर दिया गया है। सबसे अहम बात यह है कि कल यानी 20 फरवरी को हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र शुरू हो रहा है। इसको देखते हुए विधानसभा परिसर में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट किया गया है।

दोपहर बाद विधानसभा परिसर में बीएसी की मीटिंग होनी है। इसमें सीएम नायब सैनी, स्पीकर हरविंद्र कल्याण, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा शामिल होने वाले हैं। Haryana News

खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, पीएम के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन

डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे

जानकारी के मुताबिक, धमकी भरे E-mail में CM भगवंत मान के ऑफिस के साथ घर को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। गौरतलब है कि CM मान आज ही मोहाली के फोर्टिस अस्पताल से डिस्चार्ज होकर चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि वह अब ठीक है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, बता दें कि जब CM मान अस्पताल में भर्ती थे, जब मोहाली के अस्पताल को भी बम से उड़ाने की धमकी E-mail के जरिए दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने पूरे अस्पताल परिसर और उसके आसपास के एरिया को घेर लिया था। हालांकि, यह धमकी फर्जी निकली।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment